Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को फर्रुखनगर-झज्जर रोड पर इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। जैसा की जानकारी के अनुसार पता चला है की इस भीषण हादसे में दोनों बसों के ड्राइवर समेत कई यात्री घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीरों ने तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।
मिली जानकारी के अनुसार, महलावत बस सर्विस की एक बस और झज्जर-गुरुग्राम रूट पर चलने वाली निजी बस आमने-सामने टकरा गईं। बताया जा रहा है की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और इस हादसे में दोनों बसों के ड्राइवरों को चोटें आईं, इसके अलावा बस में बैठी चार से पांच यात्रियों को भी चोटें लगीं।
घायलों की लोगों ने की मदद
हादसे की सूचना मिलते ही फर्रुखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बसों से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गुरुग्राम के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे के दौरान किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई।