New CDS NS Subrmani Takes Incharge:जनरल एन एस राजा सुब्रमणि ने रविवार यानी 31 मई को भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। उन्हें पाकिस्तान और चीन के मामलों का बड़ा एक्सपर्ट माना जाता है। उनका उद्देश्य महत्वाकांक्षी 'मिलिट्री थिएटरेशन' (सैन्य थियेटराइजेशन) योजना को लागू करना और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल को बिठाना है।
एन एस राजा सुब्रमणि ने जनरल अनिल चौहान की जगह ली है। जनरल सुब्रमणि ने अपने पूर्ववर्तियों, दिवंगत जनरल विपिन रावत और जनरल अनिल चौहान के प्रभावशाली नेतृत्व और योगदान के प्रति आभार जताया है। जनरल चौहान शनिवार यानी 30 मई को देश के सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करके रिटायर हुए। जनरल सुब्रमणि इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (NSCS) में सैन्य सलाहकार के रूप के तौर पर सेवा दे रहे थे। वह पिछले साल 31 जुलाई को थल सेना के उप प्रमुख के पद से सेवानिवृत हुए थे।
एन एस राजा सुब्रमणि ने बताया अपना प्लान
पदभार ग्रहण करने के बाद जनरल सुब्रमणि ने अपनी योजना साफ की है। उन्होंने कहा कि उनका फोक्स सशस्त्र बलों के बदलाव और संगठनात्मक सुधारों पर होगा। वह प्रधानमंत्री के 'JAI' विजन यानी जॉइंटनेस (तालमेल), आत्मनिर्भरता और इनोवेशन (नवाचार) को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि सेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों की ट्रेनिंग और उनका कल्याण सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
Also read: अभिषेक बनर्जी पर सोनारपुर में हुआ हमला, हेलमेट पहनकर बचाई जान; लगाए गए चोर-चोर के नारे
सेना को आधुनिक बनाना लक्ष्य
जनरल सुब्रमणि ने कहा कि 'आत्मनिर्भरता' हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा का मुख्य आधार है। वह सेना में स्वदेशी हथियारों के विकास और उन्हें शामिल करने के काम में तेजी लाएंगे। आधुनिकीकरण के लिए सेना, उद्योग, शिक्षण संस्थानों, स्टार्टअप और रिसर्च क्षेत्र के बीच सहयोग बढ़ाया जाएगा। उन्होंने पूर्व सैनिकों और 'वीर नारियों' के कल्याण का भी भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि पूरा देश भारत की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एकजुट है।