Search KhabarFast

Press ESC to close

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब घर बैठे बदल सकेंगे कंफर्म ट्रेन टिकट की तिथि, कैंसिलेशन चार्ज से मिलेगी राहत

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब घर बैठे बदल सकेंगे कंफर्म ट्रेन टिकट की तिथि, कैंसिलेशन चार्ज से मिलेगी राहत

Indian Railway: भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आ रहा है। अब ट्रेन टिकट की कन्फर्म बुकिंग के बाद यात्रा की तारीख बदलने के लिए टिकट रद्द करने की आवश्यकता नहीं होगी। सूत्रों के मुताबिक, यह नई ऑनलाइन सुविधा जनवरी 2026से लागू की जाएगी। इससे न केवल यात्रियों को कैंसिलेशन चार्ज से निजात मिलेगी, बल्कि उन्हें बार-बार बुकिंग करने की परेशानी से भी छुटकारा मिलेगा। फिलहाल, तारीख बदलने के लिए टिकट कैंसिल कर नया टिकट लेना होता है, जिसमें भारी कटौती की जाती है।

सीट की उपलब्धता और किराया तय करेगा नई बुकिंग

नए सिस्टम के तहत, यदि यात्री अपनी यात्रा तिथि बदलना चाहता है, तो यह सीट की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। अगर नई तारीख पर किराया पहले से अधिक है, तो यात्री को सिर्फ अतिरिक्त किराए का भुगतान करना होगा। हालांकि, तिथि बदलने पर किसी भी प्रकार की पेनाल्टी या सर्विस चार्ज नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा उन यात्रियों के लिए खासतौर पर फायदेमंद होगी, जिनकी यात्रा योजनाएं अक्सर बदलती रहती हैं।

रेलवे बोर्ड- नई परियोजनाओं से पहले जरूरी होगी ट्रैफिक स्टडी

इसी बीच रेलवे बोर्ड ने सभी जोनों को निर्देश दिया है कि किसी भी नई परियोजना पर काम शुरू करने से पहले ट्रैफिक स्टडी कराना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही फाइनल लोकेशन सर्वे (FLS) और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। बोर्ड का मानना है कि कई ज़ोन इस प्रक्रिया को नजरअंदाज़ कर रहे थे, जिससे संसाधनों का सही उपयोग नहीं हो पा रहा था। कुल मिलाकर, रेलवे की यह नई सुविधा यात्रियों के लिए एक बड़ा सुधार साबित होगी, जो यात्रा को अधिक लचीला और सुलभ बनाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IRCTC लाया धार्मिक टूर पैकेज, अब एक ही यात्रा में होंगे तिरुपति, रामेश्वरम से लेकर काशी, महाकाल तक के दर्शन

IRCTC ने श्रद्धालुओं के लिए एक खास धार्मिक टूर पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें यात्रियों को एक ही यात्रा में भारत के 14 प्रमुख पवित्र धामों के दर्शन कराए जाएंगे। इस यात्रा में जगन्नाथ पुरी, काशी विश्वनाथ, रामेश्वरम और महाकाल जैसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शामिल हैं।

केदारनाथ के पास छिपे हैं ये हिडन प्लेसेस, जहां भीड़ नहीं सिर्फ सुकून मिलता है; जरूर करें लिस्ट में शामिल

केदारनाथ धाम अपनी धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, लेकिन इसके आसपास कई ऐसी शांत और खूबसूरत जगहें भी हैं जहां भीड़ बहुत कम होती है। अगर आप केदारनाथ यात्रा के दौरान भीड़-भाड़ से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो ये छिपी हुई जगहें आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, हरी-भरी घाटियां और शांत वातावरण इस पूरे अनुभव को और भी खास बना देते हैं।

राजस्थान में हरियाली और झीलों से घिरा '100 आईलैंड का ये शहर', नेचर लवर्स के लिए हैं बेस्ट डेस्टिनेशन

राजस्थान केवल रेगिस्तान और किलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी अनोखी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यहां एक ऐसी जगह भी मौजूद है जिसे “100 आईलैंड का शहर” कहा जाता है। यह स्थान हरियाली, झीलों और शांत वातावरण से घिरा हुआ है, जो पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव प्रदान करता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast