Search KhabarFast

Press ESC to close

IRCTC लाया धार्मिक टूर पैकेज, अब एक ही यात्रा में होंगे तिरुपति, रामेश्वरम से लेकर काशी, महाकाल तक के दर्शन

IRCTC लाया धार्मिक टूर पैकेज, अब एक ही यात्रा में होंगे तिरुपति, रामेश्वरम से लेकर काशी, महाकाल तक के दर्शन

IRCTC Religious Tour Package: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) श्रद्धालुओं के लिए एक अनोखा और आकर्षक तीर्थ पैकेज लेकर आया है। इस तीर्थ पैकेज को 'देव दर्शन यात्रा: 3 धाम एवं 11 ज्योतिर्लिंग' नाम से लॉन्च किया है। इस पैकेज में जगन्नाथ पुरी, तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मदुरै, कन्याकुमारी और द्वारकाधीश जैसे प्रमुख धामों के साथ काशी विश्वनाथ से महाकालेश्वर तक के 11 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन शामिल हैं।

बता दें, यह यात्रा 3 सितंबर 2026 को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी। जो 17 रातों और 18 दिनों की रहेगी। यात्रा भारत गौरव डीलक्स एसी पर्यटक ट्रेन से संचालित होगी। जिसमें AC फर्स्ट, सेकंड और थर्ड क्लास की सुविधा उपलब्ध होगी।

पैकेज में शामिल प्रमुख तीर्थस्थल

3 तीर्थधाम

जगन्नाथ मंदिर (पुरी, ओडिशा)

रामेश्वरम (तमिलनाडु)

द्वारकाधीश (गुजरात)

11 ज्योतिर्लिंग

काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग (वाराणसी)

बैद्यनाथ (देवघर)

तिरुपति बालाजी मंदिर (आंध्र प्रदेश)

मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (श्रीशैलम, आंध्र प्रदेश)

भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग (पुणे)

घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और कैलाश मंदिर (एलोरा)

त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग (नासिक)

नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और बेत द्वारका (गुजरात)

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ समुद्र तट और भालका तीर्थ (सोमनाथ, गुजरात)

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग (उज्जैन, मध्य प्रदेश)

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग (खंडवा, मध्य प्रदेश)

Also read: शिमला-मनाली से भी ज्यादा खूबसूरत हैं हिमाचल के ये 5 ड्रीम विलेज, गर्मी में मिलेगा ठंड का असली मजा

यात्रा का रूट

बता दें, यात्रा दिल्ली सफदरजंग से शुरू होकर वाराणसी (काशी विश्वनाथ), जसीडीह (बैद्यनाथ धाम), पुरी (जगन्नाथ मंदिर और समुद्र तट), मल्लिकार्जुन, रामेश्वरम (रामनाथस्वामी मंदिर, धनुष्कोडी), भीमाशंकर, घृष्णेश्वर (एलोरा के साथ), त्र्यंबकेश्वर (नासिक, पंचवटी), द्वारका (नागेश्वर और बेत द्वारका), सोमनाथ, महाकालेश्वर (उज्जैन) और ओंकारेश्वर होते हुए दिल्ली वापस लौटेगी।

यात्रियों को मिलेगी कई सुविधाएं

IRCTC के इस टूर पैकेज में यात्रियों को कई सुविधाएं मिलेगी। इस पैकेज में खाना (शाकाहारी), होटल में ठहरने और धार्मिक स्थलों तक पहुंचने की व्यवस्था, साइटसीइंग, गाइड और बस ट्रांसफर भी शामिल रहेगी। इसके अलावा यात्रा के दौरान सुरक्षा, मेडिकल सहायता जैसी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। ताकि यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।

कितना खर्चा होगा?

1. सुपीरियर (AC I) (कूपे/केबिन)

सिंगल शेयरिंग - ₹2,21,955

डबल शेयरिंग - ₹1,98,010

ट्रिपल शेयरिंग - ₹1,94,590

2. डीलक्स (AC II Tier)

सिंगल शेयरिंग - ₹2,05,940

डबल शेयरिंग - ₹1,81,995

ट्रिपल शेयरिंग - ₹1,78,575

3. कॉम्फर्ट (AC III Tier)

सिंगल शेयरिंग - ₹1,73,910                                  

डबल शेयरिंग - ₹1,49,965

ट्रिपल शेयरिंग - ₹1,46,545

कैसे करें बुकिंग?

IRCTC के इस टूर पैकेज का हिस्सा बनने के लिए आपको IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट (irctctourism.com) पर विजिट करना होगा। यात्रा में बोर्डिंग पॉइंट्स दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़ आदि और डी-बोर्डिंग भोपाल, झांसी, ग्वालियर आदि शामिल हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

केदारनाथ के पास छिपे हैं ये हिडन प्लेसेस, जहां भीड़ नहीं सिर्फ सुकून मिलता है; जरूर करें लिस्ट में शामिल

केदारनाथ धाम अपनी धार्मिक आस्था और प्राकृतिक सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है, लेकिन इसके आसपास कई ऐसी शांत और खूबसूरत जगहें भी हैं जहां भीड़ बहुत कम होती है। अगर आप केदारनाथ यात्रा के दौरान भीड़-भाड़ से दूर कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं, तो ये छिपी हुई जगहें आपके लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। बर्फ से ढकी पहाड़ियां, हरी-भरी घाटियां और शांत वातावरण इस पूरे अनुभव को और भी खास बना देते हैं।

राजस्थान में हरियाली और झीलों से घिरा '100 आईलैंड का ये शहर', नेचर लवर्स के लिए हैं बेस्ट डेस्टिनेशन

राजस्थान केवल रेगिस्तान और किलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी अनोखी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यहां एक ऐसी जगह भी मौजूद है जिसे “100 आईलैंड का शहर” कहा जाता है। यह स्थान हरियाली, झीलों और शांत वातावरण से घिरा हुआ है, जो पर्यटकों को एक अलग ही अनुभव प्रदान करता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast