Search KhabarFast

Press ESC to close

राजस्थान में हरियाली और झीलों से घिरा '100 आईलैंड का ये शहर', नेचर लवर्स के लिए हैं बेस्ट डेस्टिनेशन

राजस्थान में हरियाली और झीलों से घिरा '100 आईलैंड का ये शहर', नेचर लवर्स के लिए हैं बेस्ट डेस्टिनेशन

Rajasthan Hidden Gems: राजस्थान को आमतौर पर रेगिस्तान, किलों और ऐतिहासिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। लेकिन इसी राज्य में एक ऐसी जगह भी मौजूद है जो अपनी हरियाली और झीलों के कारण पर्यटकों को अलग ही अनुभव देती है। दक्षिणी राजस्थान में बसा बांसवाड़ा एक अनोखा हरा-भरा नखलिस्तान है। जिसे '100 आईलैंड्स का शहर’ कहा जाता है। क्योंकि यहां कई झीलों में छोटे-बड़े दर्जनों द्वीप मौजूद हैं, जो मालदीव या लक्षद्वीप जैसा लुक देते हैं। घने जंगल, पहाड़ियां, झरने और हरियाली से भरा यह इलाका मन को अलग ही सुकून देता है।

Also read: केदारनाथ के पास छिपे हैं ये हिडन प्लेसेस, जहां भीड़ नहीं सिर्फ सुकून मिलता है; जरूर करें लिस्ट में शामिल

झीलों के बीच अनोखा नजारा

दरअसल, बांसवाड़ा से करीब 18-20 किलोमीटर दूर चाचाकोटा क्षेत्र में पहाड़ियां महि बांध के पानी में डुबो जाती है, जो इसे छोटे-छोटे द्वीप बना देती है। यह जगह अपनी खूबसूरत प्राकृतिक झीलों और उनके बीच मौजूद छोटे-छोटे टापुओं के लिए प्रसिद्ध है। चारों तरफ हरी-भरी वादियां, शांत पानी और सूर्यास्त का सुनहरा रंग पर्यटकों को आकर्षित करता है।

पर्यटन का प्रमुख केंद्र

यह स्थान राजस्थान के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। बोटिंग, फोटोग्राफी और प्राकृतिक दृश्यों के लिए ये जगह एकदम बेस्ट हैं। इसके अलावा महि बांध राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा 16 गेट वाला बांध है। यहां आप बांसवाड़ा किला भी घूमने जा सकते हैं। यहां प्राचीन त्रिपुरा सुंदरी मंदिर भी है। यहां हर साल हजारों पर्यटक घूमने आते हैं।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

त्योहारी सीजन में दिल्ली से बिहार-झारखंड ट्रैवल करना होगा आसान, इन चार रुटों पर 01 दिसंबर तक जारी रहेगी स्पेशल ट्रेनों की सेवाएं

Indian Railway: दीवाली, तीज जैसे त्योहारों के समय यात्रियों की सुविधाओं के लिए भारतीय रेलवे अक्सर कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है, जिससे यात्री बिना किसी दिक्कत के सफर कर सकते हैं। इसी बीच रेलवे ने बिहार और झारखंड के यात्रियों को राहत देते हुए कई स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है।

त्योहारों पर घर जाना होगा आसान...रेलवे ने दिया दिवाली-छठ पर स्पेशल ट्रेनों का तोहफा, यहां देखें कब से शुरु होंगी सेवाएं

Festive Season Special Trains: त्योहारी सीजन में अक्सर यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। जिसके लिए भारतीय रेलवे कई तरह की स्पेशल ट्रेन सेवाएं शुरु करता है। इन सेवाओं का मकसद यात्रियों का सफर आसान बनाना है, ताकि वे बिना किसी दिक्कत के अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से हावड़ा-सुपौल-भागलपुर के लिए स्पेशल ट्रेनों का मिला तोहफा; देखें पूरा शेड्यूल

रेलवे ने दिल्ली से पश्चिम बंगाल और बिहार के प्रमुख स्टेशनों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है। रेलवे ने दिल्ली से सुपौल, हावड़ा और भागलपुर के लिए इन स्पेशल ट्रेनेों की व्यवस्था की है। मालूम हो कि त्योहारी सीजन के समय ट्रेन की टिकट बुक करना यात्रियों के लिए एक बड़ा टास्क बन जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast