Ram Mandir Trust Row: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि दानपात्र से धनराशि की गिनती के दौरान चोरी की घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है।
स्वामी गोविंद गिरी ने कहा कि वह 5 जुलाई को पूर्व निर्धारित श्रीमद्भगवत कथा पूरी करने के बाद अयोध्या पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा राम मंदिर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष के रूप में उनकी जिम्मेदारी मंदिर के व्यय का लेखा-जोखा रखना है। जिसको कभी भी जांच सकते हैं।
काफी समय से चल रहा चोरी का मामला
स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा कि ऐसे मंगलमय वातावरण में अयोध्या मंदिर में घटित घटना रामभक्तों को दुख पहुंचाने वाला है। कोटि-कोटि भाविकों द्वारा अत्यंत श्रद्धापूर्वक रामलला की हुंडी समर्पित की धनराशि की चोरी करने का अपराध कुछ लोगों ने किया।
Also read: E20 Petrol: एथनॉल मिक्स पेट्रोल से कार-बाइक को नुकसान? मारुति से लेकर टोयोटा तक के दिग्गजों ने भम्र किया दूर
चढ़ावा चोरी करने का क्रम पिछले काफी समय से चल रहा था। यह भी प्रकाश में आया है। यह सभी रामभक्तों के लिए अत्यंत दुखदायक, भीषण पीड़ादायक है। इससे हम अत्यंत आहत, दुखी और लज्जित हैं।