Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा खतरा...अगले 24 घंटे बरसेगी आफत, दिल्ली-बिहार समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा खतरा...अगले 24 घंटे बरसेगी आफत, दिल्ली-बिहार समेत 11 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

IMD Rain Alert: देशभर में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो चुका है। इसी के साथ भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर एक डिप्रेशन बन रहा है। जिसके प्रभाव से अगले 24 से 48 घंटों में देश के कई हिस्सों में तेज आंधी-तूफान-हवाओं और भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने आज 06 जुलाई को गुजरात, कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक और केरल में भी अच्छी बारिश की उम्मीद है।

बंगाल की खाड़ी में बन रहा दबाव

IMD ने बताया कि वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत में मानसून को नई गति मिल गई है। जिसका अलर बारिश के रुप में दिखेगा। IMD ने देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, ये सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

Also read: ‘केजरीवाल का अहंकार अब भी सातवें आसमान...’, CM रेखा गुप्ता ने नितिन नबीन पर 'आप कौन हैं' वाले तंज को लेकर AAP प्रमुख पर किया पलटवार

दिल्ली में बारिश का दौर

अब अगर दिल्ली के मौसम की बात करें तो राजधानी में मानसून की एंट्री पहले ही हो चुकी थी, लेकिन अब जा के बारिश का दौर शुरु हुआ। 06 से 11 जुलाई तक IMD ने दिल्ली और आसपास के NCR के इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा-आंधी चलेगी। तो वहीं, अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

उत्तर प्रदेश में मानसून एक्टिव

उत्तर प्रदेश में भी मानसून की एंट्री हो चुकी है। IMD ने पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है।

बिहार में झमाझम बारिश

IMD ने बिहार में आज के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। कुछ इलाकों में 40 से 50 KMPH रफ्तार से हवाएं भी चलेगी। जबकि बिजली गिरने की भी संभावना है।

हरियाणा में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, हरियाणा में भी व्यापक बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेगी। तापमान में भी गिरावट संभव है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल जाएगी, लेकिन जलभराव की समस्या भी परेशानी खड़ी कर सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, गुजरात, कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘केजरीवाल का अहंकार अब भी सातवें आसमान...’, CM रेखा गुप्ता ने नितिन नबीन पर 'आप कौन हैं' वाले तंज को लेकर AAP प्रमुख पर किया पलटवार

BJP vs AAP: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनका "आप कौन हैं?" पूछना उनकी हताशा और निराशा का स्पष्ट संकेत है।

भारी बारिश और लैंडस्लाइड ने रोकी मायानगरी की रफ्तार, मुंबई-पुणे राजमार्ग और एक्सप्रेसवे बंद; मानखुर्द में झुग्गियां गिरने से 6 लोगों की मौत

Mumbai Rain: सोमवार को मुंबई-पुणे घाट खंड में भारी बारिश के कारण भूस्खलन हुआ, जिससे दोनों शहरों के बीच रेल और सड़क संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ। रेल पटरियों पर पत्थर गिरने के बाद कई रेल सेवाएं रद्द या डायवर्ट कर दी गईं, जबकि मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग पर यातायात को भूस्खलन के मद्देनजर अगली सूचना तक निलंबित कर दिया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast