Search KhabarFast

Press ESC to close

डीजल में भी मिलेगा नया बायोफ्यूल, 15% आइसो ब्यूटेन मिलाने की तैयारी में सरकार

डीजल में भी मिलेगा नया बायोफ्यूल, 15% आइसो ब्यूटेन मिलाने की तैयारी में सरकार

Isobutanol in Diesel: देश में E20 पेट्रोल को लेकर चर्चा के बीच अब सरकार डीजल में भी नया बायो-फ्यूल मिलाने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि डीजल में सीधे एथेनॉल नहीं मिलाया जा सकता। इसलिए सरकार इथेनॉल से तैयार होने वाले आइसो ब्यूटेन को डीजल में मिलाने की दिशा में काम कर रही है। नितिन गडकरी ने बताया कि भविष्य में डीजल में करीब 15 प्रतिशत आइसो ब्यूटेन मिलाया जा सकता है। उनका कहना है कि यह डीजल का बेहतर विकल्प साबित हो सकता है और इस पर तेजी से काम चल रहा है।

सरकार कर रही विचार 

यह पहली बार नहीं है जब गडकरी ने इस योजना का जिक्र किया है। पिछले महीने भी उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि सरकार डीजल में 15 प्रतिशत आइसो ब्यूटेन मिलाने की संभावना पर गंभीरता से विचार कर रही है। बता दें कि देश में वर्ष 2023 से E20 पेट्रोल की बिक्री शुरू हो चुकी है। E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है। सरकार का उद्देश्य पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम करना, प्रदूषण घटाना और किसानों से खरीदे जाने वाले इथेनॉल का उपयोग बढ़ाना है।

लोगों ने किया ये दावा

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने दावा किया कि E20 पेट्रोल से उनकी गाड़ियों के इंजन पर बुरा असर पड़ रहा है। हालांकि, कई ऑटो विशेषज्ञों का कहना है कि E20 पेट्रोल से ऐसी कोई बड़ी समस्या नहीं होती, खासकर उन वाहनों में जो इस ईंधन के अनुसार बनाए गए हैं। सरकार अब डीजल में आइसो ब्यूटेन मिलाने की योजना को आगे बढ़ा रही है। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक इस दिशा में बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

शुरुआती परीक्षण रहे उत्साहजनक

हाल ही में कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री के एक कार्यक्रम में सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव वी. उमाशंकर ने कहा था कि सरकार इस योजना को गंभीरता से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2026 के अंत तक इसे लागू करने का आदेश जारी किया जा सकता है। इस बीच भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड डीजल में आइसो ब्यूटेन मिलाने पर लगातार रिसर्च कर रही है। अधिकारियों के अनुसार शुरुआती परीक्षण के नतीजे उत्साहजनक रहे हैं। यदि यह योजना सफल होती है, तो इससे ईंधन आयात पर निर्भरता कम होगी और पर्यावरण को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। 

Also read: Kal Ka Mausam 6 July 2026: दिल्ली से लेकर बिहार तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, अगले 24 घंटे भारी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 25 August 2026: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 25 August 2026: देशभर में मानसून एक बार फिर सक्रिय नजर आ रहा है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने 25 अगस्त को कई राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

ब्राजील कैसे बना चीनी का सबसे बड़ा बाजार, 150 देशों में होती है सप्लाई; भारत कितने नंबर पर

Sugar Production:देशभर में बढ़ती चीनी की कीमत ने लोगों को हैरान कर दिया है। लगभग पिछले कुछ महीनों में चीनी के दाम 24 फीसदी बढ़ गए है। कई जगहों पर चीनी के दाम 70 रुपए प्रति किलो है। अचानक बढ़ी चीनी की कीमत के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। इस बीच ब्राजील से चीनी की पहली खेप 15 अक्टूबर ततक भारत आएगी।

उम्मीदवार के लिए बड़ा मौका...UPSC ने निकाली केंद्र सरकार में 80 पदों पर सीधी भर्ती, यहां देखें आवेदन से जुड़ी डिटेल्स

UPSC Direct Recruitment: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सोमवार को केंद्र सरकार में 80 पदों पर ‘सीधी भर्ती’ के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए। इच्छुक उम्मीदवार 22 अगस्त से 11 सितंबर तक ऑनलाइन भर्ती आवेदन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast