Flood Causes Chaos In Nepal:भारत के पड़ोसी देश नेपाल में बुधवार यानी 26 अगस्त की सुबह-सुबह अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी। पानी के सैलाब के हजारों लोगों की बहने की आशंका है। नेपाल टूरिज्म बोर्ड के अनुसार, नेपाल के रसुवा इलाके में बाढ़ के बाद लापता हुए 291 विदेशी नागरिकों में कम से कम 105 भारतीय नागरिक हैं।
नेपाल टूरिज्म बोर्ड ने कहा कि पर्यटन और यात्रा कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभावित इलाकों से 384 यात्रियों के लापत होने की खबर है। जिनमें 291 विदेशी और 93 नेपाली नागरिक शामिल है।
नेपाल में बाढ़ के कारण तबाही
अभी तक की जानकारी के अनुसार, बुधवार यानी 26 अगस्त की सुबह अचानक भोटेकोशी नदी का पानी उफान मारने लगा। भोटेकोशी नदी से आई बाढ़ ने रसुवा नदीं को चपेट में ले लिया। रसुवा में बाढ़ और संभावित जोखिम की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने काठमांडू से रसुवा, नुवाकोट, चितवन और धादिड जाने वाले वाहनों को राजधानी काठमंडू में ही रोक दिया गया है। भोटेकोशी नदी में बाढ़ के कारण रसुवा, नुवाकोट,धादिड, गोरखा और चितवन से होकर बहने वाली नदियों के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री ने आपात बैठक बुलाई है।
पीएम ने बुलाई बैठक
वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही के बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की आपात बैठक बुलाई है। उनके सलाहकार असीम शाह का कहना है कि पीएम बालेन शाह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों के प्रमुख जिलाधिकारियों से बात कर रहे हैं। रसुवा के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी का कहना है कि बाढ़ के कारण बाजार और कस्टम कार्यालय को भी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि रसुवा भन्सार में बड़ी संख्या में वाहन और अन्य सामान मौजूद थे,जो बाढ़ में बह गए। वहीं, रसुवा जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार अचानई आई बाढ़ के कारण टिमुरे बाजार की बस्ती प्रभावित हुई है।
हेल्पलाइ नंबर हुआ जारी
टोल-फ्री इमरजेंसी नंबर-1234
हॉटलाइन नंबर-1144
टूरिस्ट पुलिस-9851289445
Also read: US News: भारतीय चुनावी सिस्टम पर फिदा हुए ट्रंप! बोले- ‘अमेरिका को भारत से सीखना चाहिए’