Flood In Nepal: भारत से लेकर नेपाल तक बाढ़ ने कहर बरपा रखा है। अब नेपाल में बाढ़ के कारण आम जनजीवन त्राहिमाम है। तिब्बत की ओर से आई भीषण बाढ़ ने नेपाल के रसुला जिले के टीमुरे बाजार क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। लेन्दे खोला में आई बाढ़ से ससुवा सीमा नाके पर बड़े पैमाने पर जनहानी हुई है।
अधिकारियों का कहना है कि टिमुरे और आसपास के दो बाजार बाढ़ के कारण तहस-नहस हो गए। इत तबाही के मंजर में 1000 लोगों के बहने की आशंका जताई गई है। हालांकि, इसकी अभी पुष्टी नहीं हुई है।
नेपाल में मची तबाही
वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने नेपाल में अचानक आई बाढ़ से भारी तबाही के बीच राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन की आपात बैठक बुलाई है। उनके सलाहकार असीम शाह का कहना है कि पीएम बालेन शाह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही प्रभावित क्षेत्रों के प्रमुख जिलाधिकारियों से बात कर रहे हैं। रसुवा के सहायक प्रमुख जिला अधिकारी का कहना है कि बाढ़ के कारण बाजार और कस्टम कार्यालय को भी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि रसुवा भन्सार में बड़ी संख्या में वाहन और अन्य सामान मौजूद थे,जो बाढ़ में बह गए। वहीं, रसुवा जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार अचानई आई बाढ़ के कारण टिमुरे बाजार की बस्ती प्रभावित हुई है।
बुलाई गई आपात बैठक
रसुवा में बाढ़ और संभावित जोखिम की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने काठमांडू से रसुवा, नुवाकोट, चितवन और धादिड जाने वाले वाहनों को राजधानी काठमंडू में ही रोक दिया गया है। भोटेकोशी नदी में बाढ़ के कारण रसुवा, नुवाकोट,धादिड, गोरखा और चितवन से होकर बहने वाली नदियों के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए गृह मंत्री ने आपात बैठक बुलाई है।
Also read: Independence Day:स्वतंत्रता दिवस पर दुनियाभर से आई भारत को शुभकामनाएं, पुतिन-मैक्रों मे भी भेजा संदेश