Search KhabarFast

Press ESC to close

कल का मौसम: देश के 21 राज्यों में होगी तूफानी बारिश, तेज तूफान और आंधी का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

कल का मौसम: देश के 21 राज्यों में होगी तूफानी बारिश, तेज तूफान और आंधी का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

कल का मौसम पूर्वानुमान: देश के कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की वजह से मौसम मेंं बदलाव देखा जा रहा है। कल देश के 21 राज्यों में बारिश और तूफानी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक कल 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का दौर चलेगा वहीं कई राज्यों में तेज बारिश होने की संभावना है।

 

21 राज्यों में कल भारी बारिश-आंधी का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कल 26 जून को देश के कई राज्यों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं का असर दिखेगा। वयूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, महाराष्ट्र असम, त्रिपुरा, नागालैंड, तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश शामिल हैं। 
 

राजधानी दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में कल मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक हल्की बारिश और तेज आंधी चलने का अलर्ट है, इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

 

हरियाणा पंजाब में कल मौसम कैसा रहेगा

हरियाणा और पंजाब के कई हिस्सों में कल बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा के 13 जिलों में बारिश होने की संभावना है वहीं पंजाब के मोगा, फरीदकोट, जालंधर, फाजिलका, रूपनगर, गुरदासपुर, पटियाला, अमृतसर, बठिंडा और कपूरथला में भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलेगी।

Also read: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

यूपी में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तर प्रदेश के नोएडा, मेरठ, मुजफ्फरनगर, मथुरा, आगरा, रायबरेली, इटावा, हमीरपुर, कानपुर, बांदा, झांसी, फतेहपुर, चित्रकूट और वाराणसी में बारिश-आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, लखनऊ में कल यानी 26 जून को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

बिहार और झारखंड में कल मौसम कैसा रहेगा

बिहार और झाखंड के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। बिहार के गया, पूर्वी चंपारण, पटना, भोजपुर, पश्चिम चंपारण, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा और मुंगेर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं झारखंड के रांची, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, देवघर, जमशेदपुर, गिरिडीह, खूंटी, हजारीबाग, दुमका, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।


उत्तराखंड और हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

उत्तराखंड और हिमाचल में कल तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, अल्मोड़ा, हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और चंपावत में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, बिलासपुर, मंडी, कुल्लू, ऊना, किन्नौर और कांगड़ा में मध्यम बारिश और आंधी की चेतावनी है। 

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, श्रीगंगानगर, जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, अजमेर, उदयपुर, बूंदी, अलवर, करौली, सीकर और चुरू में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चल सकते है। वहीं, जयपुर में 26 जून को अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: ‘गुंडागर्दी काम नहीं आएगी’, केजरीवाल को प्रवेश वर्मा की दो टूक चेतावनी

Delhi News: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को तिलक नगर सड़क निरीक्षण विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दौरे के दौरान उनसे भिड़ने वाला व्यक्ति AAP का "गुंडा" था, न कि जनरेशन Z का सदस्य।

UPI लेनदेन पर फीस मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-RBI-NPCI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

SC on UPI transactions fees: सुप्रीम कोर्ट ने आज 28 सितंबर 2026 सोमवार को 2,000 रुपये से ज्यादा के वाणिज्यिक UPI लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्कों के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इस पूरे मामले में कोर्ट ने शुल्कों के कानूनी आधार और स्वरूप पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अंततः भुगतान किसे मिलता है और क्या इस राशि को शुल्क कहा जा सकता है।

Kal Ka Mausam 29 Sep: घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर पढ़ें, IMD ने दिल्ली-UP समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी

29 September Weather Forecast: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। IMD भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। दरअसल, इस समय बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम कई राज्यों के लिए मुश्किल बढ़ा रहा है। ये सिलसिला कल 29 सितंबर 2026 मंगलवार को भी जारी रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast