Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Rain Alert: दिल्‍ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में जून के आखिरी दिनों में लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में हल्की से लेकर तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं और आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। 

हल्की बारिश के संकेत 

मौसम विभाग ने बताया है कि 24 से 26 जून और फिर 29 से 30 जून के बीच दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा और गाजियाबाद जैसे इलाकों में भी इसी अवधि में हल्की बारिश के संकेत मिले हैं। पूर्वांचल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 जून को बारिश की तीव्रता बढ़ सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अनुमान है।

राजस्थान का बदल सकता है मौसम

राजस्थान में 24 से 30 जून तक मौसम सक्रिय रहने की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चल सकती है। उत्तराखंड में 25 जून और फिर 29-30 जून को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 29 और 30 जून को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

इन राज्यों में भी बदलेगा मौसम

पंजाब में 24 से 26 जून और फिर 29-30 जून के बीच बारिश होने की संभावना जताई गई है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी मानसून सक्रिय रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 24 से 30 जून तक लगातार बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में 24 से 28 जून और फिर 29-30 जून के दौरान तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा

दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह गुजरात, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों तक पहुंच चुका है। आने वाले दो-तीन दिनों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना है। जल्द ही मानसून उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बाकी हिस्सों को भी कवर कर सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और कुछ हिस्सों में मानसून के पूरी तरह सक्रिय होने से पहले लू जैसी स्थिति बनी रह सकती है। इसके बावजूद पूरे उत्तर भारत में आने वाले दिनों में बारिश का दौर गर्मी से बड़ी राहत देने वाला साबित हो सकता है। 

Also read: 23 साल की भारतीय इंजीनियर ने छोड़ी Google की नौकरी, अब बना रही हैं अपना AI स्टार्टअप 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: ‘गुंडागर्दी काम नहीं आएगी’, केजरीवाल को प्रवेश वर्मा की दो टूक चेतावनी

Delhi News: दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को तिलक नगर सड़क निरीक्षण विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दौरे के दौरान उनसे भिड़ने वाला व्यक्ति AAP का "गुंडा" था, न कि जनरेशन Z का सदस्य।

UPI लेनदेन पर फीस मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-RBI-NPCI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

SC on UPI transactions fees: सुप्रीम कोर्ट ने आज 28 सितंबर 2026 सोमवार को 2,000 रुपये से ज्यादा के वाणिज्यिक UPI लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्कों के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इस पूरे मामले में कोर्ट ने शुल्कों के कानूनी आधार और स्वरूप पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अंततः भुगतान किसे मिलता है और क्या इस राशि को शुल्क कहा जा सकता है।

Kal Ka Mausam 29 Sep: घर से निकलने से पहले मौसम अपडेट जरूर पढ़ें, IMD ने दिल्ली-UP समेत 23 राज्यों में भारी बारिश की दी चेतावनी

29 September Weather Forecast: देशभर में मौसम ने करवट ले ली है। IMD भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। दरअसल, इस समय बंगाल की खाड़ी में बना सिस्टम कई राज्यों के लिए मुश्किल बढ़ा रहा है। ये सिलसिला कल 29 सितंबर 2026 मंगलवार को भी जारी रहेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast