Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mosam: उत्तर भारत की ओर बढ़ा मानसून, कई राज्यों में बारिश के आसार

Aaj Ka Mosam: उत्तर भारत की ओर बढ़ा मानसून, कई राज्यों में बारिश के आसार

Aaj Ka Mosam: देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून लगातार आगे बढ़ रहा है। 24 जून तक मॉनसून दक्षिण गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कई इलाकों में पहुंच चुका है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में इसके और आगे बढ़ने के लिए मौसम पूरी तरह अनुकूल है। इससे उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं।

इन राज्यों में बनी हुई है नमी 

मौसम विभाग के अनुसार, इस समय कई मौसमी सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। राजस्थान से गंगीय पश्चिम बंगाल तक फैली मौसमी ट्रफ उत्तर मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड से होकर गुजर रही है। इसके कारण वातावरण में नमी बनी हुई है और बादल लगातार बन रहे हैं।

कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम 

इसके अलावा हरियाणा और आसपास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं उत्तर-पूर्व बांग्लादेश और उत्तर बंगाल की खाड़ी के आसपास भी अलग-अलग ऊंचाई पर चक्रवाती सिस्टम सक्रिय हैं। इन सभी मौसमी प्रणालियों के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बढ़ गई है।

यहां पर मध्यम बारिश होने के आसार

मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, आज कोंकण-गोवा और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। वहीं केरल, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा और मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। बिहार, झारखंड और गुजरात में भी हल्की बारिश हो सकती है।

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना 

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल भारी बारिश की उम्मीद कम है, लेकिन बादल छाए रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में थोड़ी गिरावट आएगी और लोगों को उमस से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा मानसून 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है। अगले कुछ दिनों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। इससे गर्मी से राहत मिलने के साथ किसानों और आम लोगों को भी फायदा होने की उम्मीद है।

Also read: Passport Fees Hike: 14 साल बाद पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8वें वेतन आयोग में देरी से नहीं होगा नुकसान?, एरियर को लेकर NC-JCM का बड़ा दावा, जानिए कब से मिलेगा पैसा

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 8वें वेतन आयोग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि बढ़ी हुई सैलरी और पेंशन कब से मिलेगी? क्या देरी होने पर नुकसान होगा?

Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण से राहत नहीं, AQI 246 पर पहुंचा; सिरी फोर्ट सबसे प्रदूषित इलाका

Delhi Pollution: दिल्ली में मंगलवार सुबह प्रदूषण से राहत नहीं मिली। CPCB के मुताबिक, सुबह 7:05 बजे राजधानी का औसत AQI 246 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। दिल्ली के सिरी फोर्ट स्टेशन पर AQI 341 दर्ज किया गया, जो बहुत खराब श्रेणी में है। इसके बाद कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 338 और NSUT जाफरपुर में 336 AQI रहा। ITO में AQI 335, तालकटोरा गार्डन में 326, पूसा में 322 और बुराड़ी क्रॉसिंग में 318 दर्ज किया गया। चांदनी चौक में भी AQI 316 रहा।

जयपुर में बड़ा सड़क हादसा, कार ने बाइक सवार 4 भाई-बहनों को कुचला, 3 की मौत, 1 की हालत गंभीर

Jaipur Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। दूदू-मालपुरा हाईवे पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक सवार चार भाई-बहनों को कुचल दिया। हादसे में दो सगी बहनों और उनके चचेरे भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast