Search KhabarFast

Press ESC to close

Passport Fees Hike: 14 साल बाद पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

Passport Fees Hike: 14 साल बाद पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, 1 जुलाई से लागू होंगी नई दरें

Passport Fees Hike: देश की जनता को एक और बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट और उससे जुड़ी सेवाओं की फीस में बड़ा बदलाव किया गया है। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी पासपोर्ट (संशोधन) नियम के मुताबिक, बढ़ी हुई नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू हो जाएंगी। सरकार का यह फैसला ऐसे समय पर आया है जब देश में नागरिकता के प्रमाण के रूप में मान्यता दिए जाने को बहस चल रही है।

विदेश मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक, नए नियमों के तहत पासपोर्ट बनवाना अब पहले की तुलना में करीब 2,000 रुपये तक महंगा हो सकता है। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2012 में पासपोर्ट शुल्क में संशोधन किया गया था। ऐसे में करीब 14 साल बाद सरकार ने फीस संरचना में बड़ा बदलाव किया है। इसके साथ ही सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि पासपोर्ट नियम, 1980 के तहत लागू पुरानी शुल्क सूची (शेड्यूल-IV) को समाप्त कर नई शुल्क सूची लागू की जाएगी।

Also read: कल का मौसम: देश के 21 राज्यों में होगी तूफानी बारिश, तेज तूफान और आंधी का अलर्ट, देखें कल का मौसम पूर्वानुमान

नई व्यवस्था के तहत पासपोर्ट जारी करने, नवीनीकरण कराने और अन्य सेवाओं पर संशोधित शुल्क लागू होगा। विदेश मंत्रालय का कहना है कि यह बदलाव पासपोर्ट सेवाओं को अधिक प्रभावी, आधुनिक और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किया गया है। नई शुल्क दरों के लागू होने के बाद देशभर के आवेदकों को पासपोर्ट सेवाओं का लाभ लेने के लिए निर्धारित नई फीस का भुगतान करना होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 'परिवार का अपमान बर्दाश्त नहीं...', सड़क निरीक्षण के दौरान थप्पड़ कांड पर प्रवेश वर्मा की सफाई; AAP विधायक पर कमीशन मांगने का आरोप

Parvesh Verma Statement: दिल्ली सरकार के PWD मंत्री प्रवेश वर्मा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, सड़क निरीक्षण के दौरान प्रवेश वर्मा ने एक युवक को थप्पड़ जड़ दिया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। ये वीडियो AAP नेताओं ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया।

UPI लेनदेन पर फीस मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र-RBI-NPCI को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

SC on UPI transactions fees: सुप्रीम कोर्ट ने आज 28 सितंबर 2026 सोमवार को 2,000 रुपये से ज्यादा के वाणिज्यिक UPI लेनदेन पर प्रस्तावित शुल्कों के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। इस पूरे मामले में कोर्ट ने शुल्कों के कानूनी आधार और स्वरूप पर सवाल उठाते हुए पूछा कि अंततः भुगतान किसे मिलता है और क्या इस राशि को शुल्क कहा जा सकता है।

Aaj Ka Mausam 28 Sep: उत्तर से दक्षिण तक...हर जगह बारिश का कहर, इन 18 राज्यों में बरसेगी आफत; तेज हवाओं का अलर्ट जारी

28 September Ka Mausam: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 28 सितंबर 2026 सोमवार के लिए अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार, देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी। जबकि पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast