Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026: 'मेरे खिलाफ उनका कोई एजेंडा है', किस पर आग बबूला हुए अजिंक्य रहाणे

IPL 2026: 'मेरे खिलाफ उनका कोई एजेंडा है', किस पर आग बबूला हुए अजिंक्य रहाणे

Miyazaki Mango: आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन जापान का मियाजाकी आम (Miyazaki Mango) इस नाम को शाब्दिक रूप से साबित कर रहा है। इसे ‘सूरज का अंडा’ (Taiyo no Tamago या Egg of the Sun) भी कहा जाता है। इस दुर्लभ आम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2.5लाख से 3लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच जाती है। इतनी भारी कीमत का मतलब है कि एक किलो मियाजाकी आम खरीदने में आप एक अच्छी लग्जरी बाइक या स्कूटर की रकम खर्च कर सकते हैं।

मियाजाकी आम की खासियत

मियाजाकी आम मूल रूप से जापान के मियाजाकी प्रीफेक्चर में उगाया जाता है। यह आम Irwin किस्म का है, लेकिन यहां इसे बेहद सख्त गुणवत्ता मानकों के साथ तैयार किया जाता है। हर फल का वजन कम से कम 350ग्राम होना चाहिए, रंग गहरा लाल या बैंगनी-लाल, चमकदार और बिना किसी दाग-धब्बे का। स्वाद में अत्यधिक मिठास (17प्रतिशत से ज्यादा चीनी की मात्रा), रसीला गूदा और मखमली बनावट इसे दूसरे आमों से अलग करती है।

इतनी ज्यादा कीमत क्यों? 

मियाजाकी आम को विशेष देखभाल की जरूरत होती है। प्रत्येक फल को व्यक्तिगत रूप से बैग में पैक किया जाता है। पोषक तत्वों की निगरानी की जाती है और सूरज की रोशनी का सही संतुलन दिया जाता है। इसके अलावा इसकी लक्जरी पैकेजिंग इसे बाकी सभी आमों से अलग बनाती है। प्रीमियम आमों को खास बॉक्स में, प्रोटेक्टिव मेश के साथ और बारकोड लगाकर बेचा जाता है। यह गिफ्ट आइटम के रूप में भी लोकप्रिय है। जापान में उत्पादन सीमित है और मौसम के हिसाब से उपलब्धता भी कम रहती है।

पोषण और स्वाद का कमाल

मियाजाकी आम न सिर्फ महंगा है बल्कि पोषण से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन A, C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा होती है। इसका मीठा-खट्टा स्वाद और रसीलापन इसे लग्जरी डेजर्ट में इस्तेमाल करने लायक बनाता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लय से कैसे भटके बुमराह, 164 रन खर्च किए लेकिन विकेट 0, जानें क्यों बेरंग हो रहे 'यॉर्कर किंग'

Bumrah IPL 2026 Performance:आईपीएल 2026 में मुंबई शायद विजय रथ पर सवार होना भूल गई है। अभी तक खेले गए पांच मुकाबलों में से सिर्फ एक में जीत मिली है। टीम के लिए दुर्भाग्य की बात तो ये है कि कोई खिलाड़ी आउट ऑफ फॉर्म है, तो चोट के कारण बाहर है।

टी20 विश्व कप में हुई थी मैच फिक्सिंग? टीम के कप्तान का नाम आया सामने; ICC ने शुरू की जांच

ICC Investigat Match Fixing:टी20 विश्व कप 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया। कप्तान सूर्यकुमार की अगुवाई में भारतीय तीसरी टी20 विश्व कप को अपने नाम किया। अब टी20 विश्व से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

सूर्यकुमार को कप्तानी से धोना पड़ेगा हाथ? टीम इंडिया से भी हो सकती है छुट्टी!

SuryaKumar Yadav: सूर्यकुमार यादव इन दिनों खराब फॉर्म जूझ रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने तीसरी बार टी20 विश्व कप अपने नाम किया लेकिन, इस दौरान उनके बल्ले योगदान ना के बराबर रहा है। उनका खराब फॉर्म आईपीएल में भी जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें