Search KhabarFast

Press ESC to close

बतौर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच साल हुए पूरे, उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की गई विशेष पूजा-अर्चना

बतौर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच साल हुए पूरे,  उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की गई विशेष पूजा-अर्चना

Uttrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री के रूप में पांच वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तरकाशी स्थित श्री काशी विश्वनाथ एवं शक्ति मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री के नाम से संकल्प लेकर विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन के साथ-साथ उत्तराखंड की निरंतर प्रगति, समृद्धि तथा जनकल्याण के कार्यों को नई गति मिलने की कामना की गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का रुद्राभिषेक, माँ शक्ति का पाठ तथा हवन-पूजन संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति, विकास तथा जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।

सीएम धामी और पीएम मोदी के काम की प्रशंसा

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने बीते पांच वर्षों में सेवा, सुशासन एवं विकास के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनने, देश का सबसे कठोर नकलरोधी कानून लागू करने, सख्त भू-कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून, पारदर्शी भर्ती प्रणाली के माध्यम से हजारों युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान करने, निवेश एवं आधारभूत संरचना के विस्तार, मातृशक्ति के सशक्तिकरण तथा सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास जैसे अनेक जनहितकारी एवं दूरदर्शी निर्णयों ने उत्तराखंड को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

सीएम धामी के दीर्घायु की कमना

उपस्थित सभी लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करते हुए विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप विकसित, आत्मनिर्भर एवं श्रेष्ठ उत्तराखंड के निर्माण के लिए अपने संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर विधायक सुरेश चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष नागेंद्र चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:धामी सरकार का विकास कार्य पर जोर, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक सचिव आवास ने की समीक्षा

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के क्रम में सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार ने आवास विभाग से संबंधित राज्य के सभी प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष व सचिवों के साथ ही अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और और प्राधिकरण द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक

Uttrakhand News:धामी सरकार की बागेश्वर को बड़ी सौगात, पहाड़ की पहचान से सजेगा राज्य अतिथि गृह

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों पर राज्य में सरकारी परिसंपत्तियों के विकास और निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं उपयोगिता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सचिव राज्य संपत्ति एवं आवास डॉ. आर. राजेश कुमार ने बागेश्वर में प्रस्तावित राज्य अतिथि गृह के निर्माण कार्य की समीक्षा की।

Haryana News: अभय चौटाला के गंभीर आरोपों से गरमाई हरियाणा की राजनीति, हुड्डा को दी खुली चुनौती

Haryana News: हरियाणा की सियासत में भूपेंद्र हुड्डा और अभय चौटाला के बीच जुबानी जंग और तेज हो गई है। रोहतक में अभय चौटाला ने हुड्डा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभय ने दावा किया कि अमित शाह से रात में मुलाकात कर टिकटों का सौदा किया गया। साथ ही कहा कि हुड्डा के नोटिस का उन्हें इंतजार है और नोटिस मिला तो ऐसा जवाब देंगे जिसे पीढ़ियां याद रखेंगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast