Search KhabarFast

Press ESC to close

2026 में दुनिया का अंत पक्का! लेकिन कब...क्या है इसके पीछे का सच, जानिए इस भविष्यवाणी की पूरी कहानी

2026 में दुनिया का अंत पक्का! लेकिन कब...क्या है इसके पीछे का सच, जानिए इस भविष्यवाणी की पूरी कहानी

Doomsday Prediction 2026:नए साल की शुरुआत के साथ ही सोशल मीडिया पर एक बार फिर वही पुराना सवाल ट्रेंड कर रहा है - 2026 में दुनिया खत्म हो रही है?' दरअसल, पिछले साल भर यह अफवाह मीम्स, रील्स और वायरल पोस्ट्स के जरिए तेजी से फैलती रही। लोग मजाक में भी कहते रहे, '2026 में तो बस...!' लेकिन अब जब साल शुरू हो चुका है, तो कई लोग पूछ रहे हैं - आखिर यह डर कहां से आया? क्या कोई तारीख तय है? और क्या सच में कुछ होने वाला है? 

1960 की एक पुरानी वैज्ञानिक गणना

इस अफवाह का सबसे मजबूत आधार हेंज वॉन फोस्टर (Heinz von Foerster) नाम के भौतिकशास्त्री की 1960 में प्रकाशित एक स्टडी है। बता दें, उन्होंने साइंस जर्नल में एक मैथेमैटिकल मॉडल पेश किया था, जिसमें दुनिया की जनसंख्या वृद्धि को एक्सपोनेंशियल (घातीय) तरीके से मॉडल किया गया। उनकी गणना के अनुसार, अगर जनसंख्या इसी रफ्तार से बढ़ती रही, तो 13 नवंबर 2026 (शुक्रवार) को यह अनंत तक पहुंच जाएगी। इसका मतलब संसाधन खत्म, भीड़ इतनी ज्यादा कि खुद ही खुद को नष्ट कर लेगी। उन्होंने इसे मजाकिया अंदाज में 'कयामत का दिन' करार देते हुए कहा 'हमारे परपोते-पोतियां भूख से नहीं मरेंगे, बल्कि दबकर मरेंगे।'

यह पूरी तरह एक थियोरेटिकल एक्सट्रापोलेशन था, जो 1960 के समय की जनसंख्या वृद्धि दर पर आधारित था। आज जनसंख्या वृद्धि दर काफी कम हो चुकी है और यह मॉडल अब लागू नहीं होता। फिर भी, 2025 में यह पुरानी रिपोर्ट वायरल हो गई, और लोग इसे दुनिया का अंत मान बैठे।

बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस की भविष्यवाणियां

इसके अलावा बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा और नास्त्रेदमस से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर दावा किया जाता है कि 2026 में बड़े भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट, सुनामी और चरम मौसम घटनाएं होंगी, जो पृथ्वी के 7-8% हिस्से को प्रभावित करेंगी। इसके अलावा तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो सकता है। AI इंसानों से ज्यादा ताकतवर हो जाएगा। साथ ही, नवंबर 2026 में एलियंस से पहला संपर्क हो सकता है।

आखिर क्या है सच?

वैज्ञानिकों का कहना है कि 2026 में दुनिया खत्म नहीं हो रही। जनसंख्या, जलवायु परिवर्तन, युद्ध या AI जैसी चुनौतियां, आने वाले समय जरूर प्रलय लाएगी, लेकिन इसकी रफ्तार धीरे ही रहेगी।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HOROSCOPE TODAY 19 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: कन्या, तुला और मिथुन राशि वालों का रहेगा खुशनुमा दिन, जानें सभी राशियों का हाल

HOROSCOPE TODAY 19 SEPTEMBER 2026, AAJ KA RASHIFAL: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार आज का दिन यानी 19 सितंबर 2026, कई राशियों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। कुछ जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी, तो कुछ को आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख की प्राप्ति हो सकती है। वहीं, कुछ राशियों के जातकों को महत्वपूर्ण फैसले लेते समय सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Horoscope Today 20 September 2026, Aaj Ka Rashifal: तुला समेत इन 2 राशि वाले शत्रुओं से रहे सावधान, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 20 September 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार आज यानी 20 सितंबर 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार मेष राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है, जबकि मिथुन राशि वालों को शुभ समाचार और आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। कुछ राशियों के लिए नौकरी और करियर में नए अवसर बन सकते हैं, तो कुछ को परिवार और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है और आपके लिए क्या कहते हैं भाग्य के सितारे।

Radha Ashtami 2026: 18 या 19 सितंबर...इस दिन मनाया जाएगा राधा अष्टमी का पर्व, यहां देखें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त

Radha Ashtami Shubh Muhurat: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के ठीक 15 दिन बाद भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन राधा अष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन राधा रानी का जन्म हुआ था। इस दौरान भक्त राधा-कृष्ण की भक्ति और पूजा में लीन नजर आते हैं। इस साल यह पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast