Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: बदरीनाथ-केदारनाथ QR कोड विवाद फिर गरमाया, अजेंद्र अजय ने की SIT जांच की मांग

Uttarakhand News: बदरीनाथ-केदारनाथ QR कोड विवाद फिर गरमाया, अजेंद्र अजय ने की SIT जांच की मांग

Uttarakhand News: वर्ष 2023 में बदरीनाथ व केदारनाथ धामों में उठा बहुचर्चित क्यूआर कोड का विवाद एक बार फिर से गर्माता दिख रहा है। प्रदेश शासन ने प्रकरण में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय के पत्र का संज्ञान लेते हुए इस प्रकरण की एसआईटी जांच कराने के संबंध में चमोली व रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है।

शासन के पर्यटन विभाग की अनु सचिव सोनिया भारती द्वारा चमोली व रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारियों को प्रेषित पत्र में अजेंद्र अजय की शिकायत का हवाला देते हुए प्रकरण में अपनी सुस्पष्ट आख्या शासन को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। अजेंद्र द्वारा मुख्यमंत्री व मुख्य सचिव को प्रेषित पत्र में क्यूआर कोड प्रकरण की एसआईटी से जांच कराने की मांग की गई है।

अपने पत्र में अजेंद्र ने कहा है कि वर्ष 2023 में बदरीनाथ व केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर दोनों मंदिर परिसरों में ऐसे बोर्ड लगाए गए थे, जिनमें क्यूआर कोड स्कैन कर श्रद्धालुओं से दान-चढ़ावा देने की अपील की जा रही थी। मीडिया और सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनने के बाद उन्होंने बीकेटीसी के तत्कालीन अध्यक्ष के रूप में मामले की छानबीन कराई। शुरूआती छानबीन में जिम्मेदार अधिकारियों ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई थी।

तत्कालीन अध्यक्ष अजेंद्र के निर्देश पर बीकेटीसी के तत्कालीन प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी की ओर से बदरीनाथ कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। अजेंद्र ने आरोप लगाया है कि बीकेटीसी के जिम्मेदार अधिकारियों और पुलिस की कथित सांठगांठ के चलते मामले की जांच गोलमोल तरीके से हुई। पुलिस ने जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिलने का उल्लेख करते हुए न्यायालय में फाइनल रिपोर्ट दाखिल कर दी।   

अजेंद्र ने यह भी उल्लेख किया है कि न्यायालय में मामले की सुनवाई के दौरान बीकेटीसी का कोई अधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। मजबूरन न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोशीमठ की अदालत ने वादी पक्ष की अनुपस्थिति का उल्लेख करते हुए पुलिस की ओर से दाखिल अंतिम रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया।

अजेंद्र ने अपने पत्र के साथ विभिन्न तथ्यों और दस्तावेजों को संलग्न करते हुए पुलिस की अंतिम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की नए सिरे से जांच कराने और इसके लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की मांग की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में दो फ्लाईओवर और एक अंडरपास से घटेगा ट्रैफिक का दबाव, पानीपत में नया रेलवे ओवरब्रिज से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी होगी बेहतर

Haryana News: हरियाणा में सड़क, परिवहन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी (HPPC) और हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की बैठक में कुल नौ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Haryana News: हरियाणा रोडवेज के बेड़े में शामिल होंगी 500 नई बसें और 24 ट्रक, सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था होगी मजबूत

Haryana News: हरियाणा में सड़क, परिवहन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी (HPPC) और हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की बैठक में कुल नौ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

Meerut Kisan Mela: 80 लाख का भैंसा और लाखों रुपये की कमाई, मेरठ के किसान मेले में 'अर्जुन राणा' का जलवा; जीत चुका है 12 से ज्यादा अवॉर्ड

Arjun Rana buffalo: इस समय उत्तर प्रदेश के मेरठ का किसान मेला चर्चा का विषय बना हुआ है। मेले में मौजूद 80 लाख रुपये का भैंसा 'अर्जुन राणा' सभी लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में किसान मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें कई तरह के पशुओं को शामिल किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast