Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 2 November 2026, Aaj Ka Rashifal: किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? जानें सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 2 November 2026, Aaj Ka Rashifal: किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? जानें सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 2 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 2 नवंबर 2026, सोमवार का दिन है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार आज कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छे अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को कामकाज और पारिवारिक जीवन में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं। वहीं, सिंह राशि वालों को कामकाज में चुनौतियों और उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रह सकता है। कोई अच्छी खबर मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या तरक्की से जुड़ा अवसर मिल सकता है। हालांकि, कार्यस्थल पर जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचें। व्यापारियों को निवेश और खर्च के मामले में सोच-समझकर कदम उठाना होगा। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि के लोगों को आज कामकाज के चलते काफी व्यस्तता रह सकती है। नौकरी करने वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में परिवार के लिए भी समय निकालने की कोशिश करें। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है। घर के सदस्यों के साथ किसी बात पर बहस करने से बचें। अनावश्यक खर्च बजट बिगाड़ सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी को पैसा उधार देने या लेने से फिलहाल बचें। जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद हो सकते हैं, लेकिन बातचीत से स्थिति संभालने में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के जातकों को आज अपने व्यवहार और गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद करने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। किसी महिला के माध्यम से आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। भाई-बहनों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। कपड़ों और अन्य जरूरतों पर खर्च बढ़ सकता है। परिवार में विचारों का मतभेद हो सकता है। नौकरी या कार्यक्षेत्र में बदलाव की संभावना भी बन सकती है।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। मन शांत रखने के लिए कला और संगीत जैसी गतिविधियों में रुचि बढ़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और आमदनी में भी बढ़ोतरी की संभावना है। शिक्षा और बौद्धिक कार्यों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, कार्यस्थल पर असंतोष या कुछ मुश्किल परिस्थितियां सामने आ सकती हैं। सफलता के लिए मेहनत जारी रखनी होगी।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आत्मविश्वास आज मजबूत रहेगा, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए समझदारी से काम लें। भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है। किसी मित्र की मदद से कारोबार में बदलाव की योजना बन सकती है। नौकरी करने वालों के अधिकारियों के साथ विचारों में मतभेद हो सकते हैं। व्यापारियों को आर्थिक नुकसान से बचने के लिए फैसले सावधानी से लेने होंगे।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों के लिए आज सकारात्मक सोच और मेहनत सफलता का रास्ता खोल सकती है। परिवार के साथ किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने या रिश्तेदारों से मिलने का अवसर मिल सकता है। घर में छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की आशंका है, इसलिए बातचीत में संयम रखें। मीडिया, मार्केटिंग और पब्लिक डीलिंग से जुड़े लोगों को कारोबार में लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में अहंकार को रिश्तों पर हावी न होने दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ सकती है। अचानक आर्थिक लाभ मिलने से परिवार में प्रसन्नता आ सकती है। घर में बदलाव या नई व्यवस्था से जुड़ी योजना पर चर्चा हो सकती है। हालांकि, गुस्से में कही गई बात रिश्तों में दूरी बढ़ा सकती है। संतान के करियर को लेकर चिंता रह सकती है। सरकारी नौकरी करने वालों को अपने लक्ष्य की दिशा में सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों की विचारधारा और सामाजिक मुद्दों पर सक्रियता लोगों को प्रभावित कर सकती है। इससे मान-सम्मान मिलने के अवसर बन सकते हैं। पिता या पिता समान व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय सम्मान और संयम बनाए रखें। कारोबार के लिहाज से दिन अनुकूल रह सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में बदलाव का सामना करना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के जातक अपनी निर्णय लेने की क्षमता और मेहनत के दम पर काम पूरे करने में सफल हो सकते हैं। आध्यात्मिक गतिविधियों की ओर आपका झुकाव बढ़ सकता है। हालांकि, अपनी बात पर जरूरत से ज्यादा अड़े रहना पारिवारिक और निजी जीवन में तनाव पैदा कर सकता है। घर में किसी मुद्दे को लेकर चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ने के संकेत हैं। धैर्य और समझदारी से काम लेना बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रह सकता है। आर्थिक मामलों में परिस्थितियां अनुकूल रहने की संभावना है। पहले की गई मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिल सकता है। सामाजिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर कुछ अड़चनें आ सकती हैं। दूसरों की आलोचना करने से बचें। कारोबार में लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातक आज आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ मुश्किल काम भी पूरे कर सकते हैं। पढ़ाई, लेखन और शोध से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रह सकता है। घर-परिवार के मामलों को सुलझाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। रुका हुआ या उधार दिया गया पैसा वापस पाने के लिए प्रयास करने पड़ सकते हैं। विवादों से दूरी बनाए रखें। व्यापार में लापरवाही न करें और जीवनसाथी के साथ किसी मुद्दे पर मतभेद होने पर बातचीत से समाधान निकालें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 1 November 2026, Aaj Ka Rashifal: नवंबर का पहला दिन 2 राशियों के लिए लेकर आएगा खुशखबरी, पढ़ें 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today 1 November 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, 1 नवंबर 2026, रविवार का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आ सकता है। किसी राशि के जातकों को करियर और कारोबार में लाभ मिलने के संकेत हैं, तो कुछ लोगों को आर्थिक मामलों और पारिवारिक रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। वृश्चिक राशि के जातकों के लिए ध्यान और योग आध्यात्मिक के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी फायदेमंद रह सकते हैं। वहीं मकर राशि के जातकों को पारिवारिक तनाव से राहत मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन।

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी के दिन कब दिखेंगे तारे? नोट करें अर्घ्य देने का सही समय और पूजन विधि

Ahoi Ashtami puja vidhi: हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन सभी माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, सुखी जीवन और तरक्की के लिए निर्जला व्रत रखती है। व्रत का पारण शाम को तारों के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद किया जाता है। ऐसे में इस बार ये व्रत आज 01 नवंबर 2026, रविवार को रखा जा रहा है। तो चलिए जानते है आज अहोई अष्टमी के दिन तारे दर्शन कब देंगे और अर्घ्य कैसे दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast