Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत

Bihar News: बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा, दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत

Bihar News: बिहार के नालंदा में दीपावली की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब एक भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाई समेत तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।  

घटना हरनौत थाना क्षेत्र के हरनौत बाजार की है। मृतकों की पहचान अनीश कुमार, गौतम कुमार और मन्नू कुमार के रूप में हुई है। वहीं  जख्मी अमित कुमार और रवि कुमार का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि सभी युवक घर के बाहर पटाखे फोड़ रहे थे। पटाखे खत्म होने के बाद पांचों युवक पटाखे खरीदने हरनौत बाजार गए थे। इसी दौरान वे भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में मारे गए मन्नू और अनीश आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं।

परिवार में चीख पुकार

वहीं जख्मी रवि कुमार की शादी आगामी 21 नवंबर को होने वाली थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। जिन घरों में त्योहार की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हरनौत थानाध्यक्ष ने बताया कि मोटरसाइकिल का डिवाइडर से टकराना घटना का कारण बताया जाता है। फिलहाल सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में विकास की बौछार! CM सैनी ने कुरुक्षेत्र को दिए ₹44.83 करोड़ के प्रोजेक्ट, बिजली-सेहत-सड़क सब होगा अपग्रेड

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पिपली, लाडवा और थानेसर इलाकों में 44.83 करोड़ रुपये के कई पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्ट्स का मकसद लोकल पावर ग्रिड, हेल्थकेयर एक्सेस और शहरी सफाई को मजबूत करना है।पिपली के दौरे के दौरान, सैनी ने ऐतिहासिक नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में माथा टेका और राज्य के लोगों के सामाजिक मेलजोल, शांति और आर्थिक खुशहाली के लिए अरदास की। उन्होंने 13.36 करोड़ रुपये के चार पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का औपचारिक उद्घाटन किया

पटना में छठ पर बना इतिहास! अदाणी सीमेंट ने लगाया दुनिया का सबसे बड़ा सूप, देखने उमड़ी भीड़

Chhath Mahaparv Patna: लोक आस्था का महापर्व छठ अब बिहार के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी बड़ी धूम-धाम से मनाया जाने लगा है। आप कह सकते हैं कि छठ अब एक राष्ट्रीय पर्व हो गया है। इस बीच छठ महापर्व के मौके पर अदाणी सीमेंट ने बिहार की राजधानी पटना में 25 फीट ऊंचे सूप को लगाया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सूप है

छठ पूजा के दिन पटना में दर्दनाक हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक, 1 का शव मिला, 3 की तलाश जारी

Chhath Puja Hadsa Ptana: बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पटना जिले के मिर्जापुर गांव में रविवार को तीन किशोर छठ घाट की सफाई और सजावट करते समय पुनपुन नदी में लापता हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, आसू, सूरज और आदित्य नाम के तीनों किशोर घाट पर काम करते हुए अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast