Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में दो फ्लाईओवर और एक अंडरपास से घटेगा ट्रैफिक का दबाव, पानीपत में नया रेलवे ओवरब्रिज से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी होगी बेहतर

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में दो फ्लाईओवर और एक अंडरपास से घटेगा ट्रैफिक का दबाव, पानीपत में नया रेलवे ओवरब्रिज से क्षेत्रीय कनेक्टिविटी होगी बेहतर

Haryana News: हरियाणा में सड़क, परिवहन और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में हाई पॉवर्ड परचेज कमेटी (HPPC) और हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (HPWPC) की बैठक में कुल नौ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

गुरुग्राम में दो फ्लाईओवर और एक अंडरपास से यातायात को मिलेगी रफ्तार, जाम से मिलेगी राहत

गुरुग्राम में बढ़ते यातायात के दबाव को कम करने और शहर की कनेक्टिविटी बेहतर बनाने के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) की तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें सेक्टर-45-46 और 51-52 के चौराहे पर फ्लाईओवर, सेक्टर-85-86 और 89-90 के चौराहे पर फ्लाईओवर तथा मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के आसपास यातायात का दबाव कम करने के लिए सेक्टर-27-29 और 43-44 के चौराहे पर अंडरपास का निर्माण शामिल है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से गुरुग्राम के प्रमुख व्यस्त चौराहों पर यातायात का दबाव कम होगा। वाहन चालकों को बार-बार लगने वाले जाम से राहत मिलेगी और शहर के विभिन्न सेक्टरों के बीच आवागमन अधिक सुगम होगा।

बैठक में जींद जिले के गांव हैबतपुर में निर्माणाधीन संत शिरोमणि श्री धन्ना भगत जी राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए फर्नीचर की खरीद को भी मंजूरी दी गई। इससे मेडिकल कॉलेज में आवश्यक सुविधाओं को विकसित करने और संस्थान को सुचारू रूप से संचालित करने की दिशा में मदद मिलेगी। इसके अलावा रोहतक स्थित स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में टाइप-II (जी+6) के 1300 वर्ग फुट के शिक्षक आवासों के शेष निर्माण कार्य को भी स्वीकृति दी गई।

पानीपत में नया रेलवे ओवरब्रिज, आवागमन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी होगी बेहतर

पानीपत जिले में जीटी रोड से डाहर होते हुए एनएच-709 तक मौजूदा रेलवे ओवरब्रिज के समानांतर नए रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई। इस परियोजना से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बढ़ेगी और रेलवे लाइन के कारण यातायात पर पड़ने वाले दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों को भी बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

J&K: बेमिना में आधी रात लगी भीषण आग, लकड़ी-तिरपाल की 80 झुग्गियां हुई खाक; जिंदा जलने से 2 की दर्दनाक मौत

Bemina fire incident: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के बेमिना इलाके से भीषण आग लगने की खबर सामने आई है, जिसमें 2 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। जबकि करीब 80 अस्थायी झुग्गियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सबकुछ बर्बाद हो चुका था। इसके बाद बड़ी मुश्किलों से आग को बुझाया गया।

Meerut Kisan Mela: 80 लाख का भैंसा और लाखों रुपये की कमाई, मेरठ के किसान मेले में 'अर्जुन राणा' का जलवा; जीत चुका है 12 से ज्यादा अवॉर्ड

Arjun Rana buffalo: इस समय उत्तर प्रदेश के मेरठ का किसान मेला चर्चा का विषय बना हुआ है। मेले में मौजूद 80 लाख रुपये का भैंसा 'अर्जुन राणा' सभी लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में किसान मेले का आयोजन किया गया है। जिसमें कई तरह के पशुओं को शामिल किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast