Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली के लाहौरी गेट में 2.30 करोड़ की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश लेकर फरार हुए 4 बदमाश

Delhi News: दिल्ली के लाहौरी गेट में 2.30 करोड़ की लूट, पिस्टल दिखाकर कैश लेकर फरार हुए 4 बदमाश

Delhi News: राजधानी दिल्ली में लूट की एक बड़ी वारदात सामने आई है। पुरानी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में चार हथियारबंद बदमाशों ने एक दफ्तर में घुसकर 2 करोड़ 30 लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर कर्मचारी को डराया और अलमारी में रखी नकदी बैग में भरकर फरार हो गए। वारदात के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात बुधवार, 28 अक्टूबर को हुई। चार बदमाश लाहौरी गेट इलाके में स्थित एक दफ्तर में घुसे। वहां उन्होंने पिस्टल दिखाकर कर्मचारी को डराया और अलमारी में रखे कैश को बैग में भर लिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान बदमाशों ने अपने चेहरे नहीं ढके हुए थे।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने खड़ी कार से भागे आरोपी

पुलिस के मुताबिक, लूट को अंजाम देने के बाद चारों बदमाश पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के सामने पहले से खड़ी एक कार में सवार हुए और फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों के भागने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है, ताकि उनकी पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस की चार टीमें जांच में जुटीं

लाहौरी गेट थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमें बनाई गई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही, वारदात के बाद बदमाश किस रास्ते से फरार हुए, इसकी भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। इस वारदात में 2 करोड़ 30 लाख रुपये की लूट होने से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News:दुकानदार से एक्सट्रा छोले मांगना पड़ गया भारी, शख्स की चाकू गोदकर की हत्या

Delhi News:राजधानी दिल्ली से एक बार फिर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां सिर्फ एक्सट्रा छोले मांगने पर विवाद हो गया। एक दुकानदार ने 35 वर्षीय शख्स पर चाकू से हमले कर दिए। गंभीर रूप से घायल को महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन

हैंड ग्रेनेड हमले का वांटेड कुलवंत अली गिरफ्तार, खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े होने का आरोप

पंजाब में हुए हैंड ग्रेनेड हमले का वांटेड कुलवंत अली हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया हैं। बता दें की गिरफ्त में आए आरोपी कुलवंत पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े होने का आरोप है। साथ ही पुलिस ने यह भी जानकारी दी हैं की कुलवंत 13 सितंबर 2026 को फाजिल्का जिले के जलालाबाद में हुए हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में वांटेड था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast