Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 03 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आर्थिक लाभ से लेकर नौकरी और लव लाइफ तक, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Horoscope Today 03 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आर्थिक लाभ से लेकर नौकरी और लव लाइफ तक, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Horoscope Today, 03 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 03 नवंबर 2026 मंगलवार का दिन है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। ये दिन हनुमान जी को समर्पित है। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेगा। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। तो चलिए सभी 12 राशियों का राशिफल जानते है।

मेष राशि (Aries): मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।  कारोबार से जुड़े लोगों को घन लाभ होगा। भविष्य के लिए बनाई गई योजनाएं सफल होंगी। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बॉस आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus): वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन ध्यान देने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में फैसल सोच-समझकर लें। कारोबार में नई शुरुआत में घन लाभ के योग बन रहे है। घरेलू जरूरतों पर खर्च बढ़ सकते है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। सेहत का ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini): मिथुन राशि वालों का आज का दिन उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा। ऑफिस में नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। आर्थिक मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम जीवन में अनबन की स्थिति बन सकती है। परिवार को समय दें। संतान पक्ष की तरफ से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। माता जी की सेहत का खास ख्याल रखें।

कर्क राशि (Cancer):  कर्क राशि वालों का आज का दिन चुनौतियों से भरा रह सकता है। पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। कारोबार में लगे लोगों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। लेकिन आर्थिक लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। इसी के साथ घर-खर्च भी बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत में संयम रखें। वाद-विवाद मामलों में समझदारी से काम लें।

सिंह राशि (Leo): सिंह राशि के जातकों का आज का दिन विशेष रहेगा। आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों को सुना और समझा जाएगा। इसी क साथ कोई बड़ी जिम्मेदारी भी मिल सकती है। कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनाएं। सामाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

कन्या राशि (Virgo): कन्या राशि के जातकों को आज के दिन सावधानी बरतनी की जरूरत है। कारोबार में कोई डील फाइनल हो सकती है। बिल्कुल भी जल्दबाजी न करें। संतान पक्ष को अपनी जिम्मेदारियों को अहसास होगा और परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाएंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। धैर्य रखें। बदलते मौसम में अपना औप परिवार की सेहत का ध्यान रखें।  

Also read: त्याोहारी सीजन में कैसे करें घर की सफाई, दिवाली से लेकर छठ के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स

तुला राशि (Libra): तुला राशि के जातकों का आज का दिन अनुकूल रहेगा। सामाजिक संपर्कों के जरिए फायदा होगा। पुराने दोस्तों के साथ मुलाकात हो सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कारोबार में लाभ के अवसर बन रहे है। उधार दिए हुए पैसे वापस मिल सकते है। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। पति-पत्नी के बीच नोकझोंक हो सकती है। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio): वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन कई मामलों में अहम रहेगा। ऑफिस में आपकी प्रशंसा हो सकती है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कारोबार में सहयोगियों की तरफ से धोखा मिल सकता है। पैसों के मामलो में किसी अनजान पर भरोसा न करें। गाड़ी चलाते समय सावधानी जरूरी है। भावनाओं में बहकर फैसला न लें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अपनी जुबान पर काबू रखें। सेहत का ध्यान रखें। समय पर काम पूरा करें।

धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वालों को आज के दिन भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस आपका मार्गदर्शन कर सकते है। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन रहे है। कारोबारियों को नई योजनाओं पर काम करना होगा। धार्मिक कार्यक्रमों में रूचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में अनबन हो सकती है। भाई-बहनों के बीच लड़ाई हो सकती है। प्रेम संबंधों में विश्वास मजबूत होगा। अनुभवी लोगों से बात करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बाहक यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते है।

मकर राशि (Capricorn): मकर राशि के जातकों का आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। रूके हुए काम पूरे होंगे। नौकरी में अनुशासन बहुत जरूरी है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेग। कारोबार में पुराने संपर्क आपके काम आएंगे। सिंगल लोगों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। अच्छी सेहत के लिए बाहर का जंक फूड खाने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius): कुंभ राशि वालों का आज का दिन सामान्य रहेगा। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखने में मुश्किलें आ सकती है। व्यापार करने वालों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में जोखिम लेने से बचें। हालांकि, निवेश के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पुराने दोस्तों के साथ अचानक बाहर जाने का प्लान बन सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces): मीन राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। आय के नए सोर्स बनेंगे। प्रतियोगिता या परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखनी होगी। किसी खास दोस्त के साथ विचारों को लेकर अनबन हो सकती है।     

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 2 November 2026, Aaj Ka Rashifal: किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? जानें सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 2 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 2 नवंबर 2026, सोमवार का दिन है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार आज कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छे अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को कामकाज और पारिवारिक जीवन में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं। वहीं, सिंह राशि वालों को कामकाज में चुनौतियों और उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

Ahoi Ashtami 2026: अहोई अष्टमी के दिन कब दिखेंगे तारे? नोट करें अर्घ्य देने का सही समय और पूजन विधि

Ahoi Ashtami puja vidhi: हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को अहोई अष्टमी का पावन पर्व मनाया जाता है। इस दिन सभी माताएं अपनी संतान की लंबी आयु, सुखी जीवन और तरक्की के लिए निर्जला व्रत रखती है। व्रत का पारण शाम को तारों के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने के बाद किया जाता है। ऐसे में इस बार ये व्रत आज 01 नवंबर 2026, रविवार को रखा जा रहा है। तो चलिए जानते है आज अहोई अष्टमी के दिन तारे दर्शन कब देंगे और अर्घ्य कैसे दिया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast