Search KhabarFast

Press ESC to close

Dhanteras 2026: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें सोना, नोट करें खरीदारी का सही समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2026: धनतेरस के दिन जरूर खरीदें सोना, नोट करें खरीदारी का सही समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

Dhanteras Gold-Buying Time: दिवाली का त्योहार नजदीक है। 06 नवंबर 2026 शुक्रवार से दिवाली के पांच दिवसीय पर्व की शुरूआत हो रही है। इस दिन धनतेरस का त्योहार का मनाया जाएगा। हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी, कुबेर देव और भगवान धन्वंतरि की पूजा का विधान है। इसलिए इस दिन को धन्वंतरि त्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के दिन सोना-चांदी और नई धातु की वस्तुएं खरीदना विशेष रूप से शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आप धनतेरस के दिन सोना खरीदने के सोच रहे है तो चलिए खरीदारी का शुभ-मुहूर्त के बारे में जानते है।

धनतेरस पर्व की तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 06 नवंबर की सुबह करीब 10:30 बजे से होगी, जिसका समापन अगले दिन 07 नवंबर की सुबह लगभग 10:47 बजे होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर धनतेरस का पर्व 06 नवंबर को ही मनाया जाएगा। इसके अनुसार, पूजा का शुभ मुहूर्त कुछ इस तरह है -

प्रदोष काल मुहूर्त - शाम करीब 5:33 बजे से रात 8:09 बजे तक रहेगा।

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त - शाम 6:02 बजे से शाम 7:57 बजे तक रहेगा। 

Also read: Horoscope Today 03 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आर्थिक लाभ से लेकर नौकरी और लव लाइफ तक, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

धनतेरस के दिन सोना-चांदी खरीदने का शुभ मुहूर्त

धनतेरस के दिन सोना खरीदना धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। जिसके लिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त सुबह 10:30 बजे से शाम 6:37 बजे तक रहेगा। हालांकि, चौघड़िया के शुभ योगों में खरीदारी करना ज्यादा लाभकारी माना जाता है।

धनतेरस पर्व का शुभ चौघड़िया मुहूर्त  

प्रातः काल मुहूर्त: सुबह 10:30 बजे से 10:43 बजे तक
अपराह्न का शुभ मुहूर्त: दोपहर 12:05 बजे से 1:27 बजे तक
अपराह्न का चर मुहूर्त: शाम 4:11 बजे से 5:33 बजे तक
रात का शुभ मुहूर्त: रात 8:49 बजे से 10:27 बजे तक
रात का शुभ: 07 नवंबर को रात 12:05 बजे से सुबह 4:59 बजे तक    

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 03 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आर्थिक लाभ से लेकर नौकरी और लव लाइफ तक, जानें मेष से मीन तक का राशिफल

Horoscope Today, 03 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 03 नवंबर 2026 मंगलवार का दिन है, जो धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। ये दिन हनुमान जी को समर्पित है। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में गोचर करेगा। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। तो चलिए सभी 12 राशियों का राशिफल जानते है।

Horoscope Today 2 November 2026, Aaj Ka Rashifal: किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? जानें सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 2 November 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 2 नवंबर 2026, सोमवार का दिन है। ज्योतिषीय राशिफल के अनुसार आज कुछ राशि के जातकों के लिए अच्छे अवसर बन सकते हैं, जबकि कुछ लोगों को कामकाज और पारिवारिक जीवन में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल रहने के संकेत हैं। वहीं, सिंह राशि वालों को कामकाज में चुनौतियों और उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast