Search KhabarFast

Press ESC to close

घर में लगा AC भी बन सकता है खतरा! जानिए किन गलतियों से हो सकता है ब्लास्ट

घर में लगा AC भी बन सकता है खतरा! जानिए किन गलतियों से हो सकता है ब्लास्ट

Air conditioner Safety Tips: बीते दिन दिल्ली के विवेक विहार में लगी भीषण आग की घटना सबको झकझोर दिया है। AC ब्लास्ट होने से यहां 6 फ्लैट में आग लग गई थी, जिसमें 9 लोगों की मौत हुई, जबकि कई अन्य घायल हुए। दरअसल, गर्मी का मौसम शुरु होते ही घरों में AC चलने शुरु हो जाते है। लेकिन विवेक विहार की यह घटना आपके लिए किसी चेतावनी से कम नहीं है। क्योंकि आपकी छोटी से लापरवाही से AC भी बम की तरह फट सकता है?

बता दें, AC ब्लास्ट या आग लगने का मुख्य कारण कंप्रेसर का ओवरहीटिंग, रेफ्रिजरेंट गैस का लीकेज, इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट और खराब मेंटेनेंस है। लगातार चलने वाले AC पर दबाव इतना बढ़ जाता है कि छोटी-सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में जरूरी है उन गलतियों से बचना जो आपकी जान ले सकते हैं।

1. लगातार बिना ब्रेक के AC चलाना

 हम लोगों की सबसे बड़ी गलती यही होती है लगातार बिना ब्रेक के AC चलाना। जिस वजह से कंप्रेसर ओवरहीट हो जाता है और अंदर दबाव बढ़ने से ब्लास्ट हो सकता है। ऐसे में हर 4-5 घंटे में AC को 1-2 घंटे का ब्रेक जरूर दें।

2. फिल्टर साफ न करना

दूसरा सबसे बड़ा कारण है फिल्टर साफ न करना। दरअसल, धूल-मिट्टी से भरा फिल्टर हवा को रोक देता है। जिससे कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है और जल्दी गर्म हो जाता है। ऐसे में हर 4-5 हफ्ते में खुद से फिल्टर साफ करें या प्रोफेशनल से क्लीनिंग करवाएं।

Also read: Tech Update: तेज धूप में स्मार्टफोन हो रहा ओवरहीट? ये 5 जरूरी सेफ्टी टिप्स रखेंगे आपके फोन को सेफ

3. एक्सटेंशन बोर्ड या ओवरलोडेड सॉकेट से चलाना

AC हाई पावर का उपकरण है। ऐसे में साधारण एक्सटेंशन से शॉर्ट सर्किट हो सकता है। इसलिए हमेशा डेडिकेटेड पावर लाइन और स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें।

4. सर्विसिंग न करवाना

कई बार लोग पैसे बचाने के चक्कर में AC की सर्विसिंग नहीं करवाते। इसके अलावा गैस लीक होने पर बिना वैक्यूमिंग के गैस भरना अक्सर खतरे को न्यौता देता है। इसलिए हर साल कम से कम एक बार प्रमाणित सर्विस करवाएं।

5. आउटडोर यूनिट को धूप या बंद जगह पर रखना

आउटडोर यूनिट पर पर्याप्त छांव और वेंटिलेशन न हो तो गर्मी नहीं निकल पाती। इससे कंप्रेसर का तापमान खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है।

इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

1. अजीब सी आवाज या जलने जैसी बदबू

2. ठंडक कम होना या पानी का रिसाव

3. आउटडोर यूनिट का अत्यधिक गर्म होना

4. बिजली बिल अचानक बढ़ जाना

सुरक्षा के सरल उपाय

1. BIS सर्टिफाइड AC ही खरीदें। 

2. हर सीजन शुरू होने से पहले फुल सर्विसिंग करवाएं। 

3. गैस लीक का शक हो तो तुरंत AC बंद करके टेक्नीशियन बुलाएं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast