Search KhabarFast

Press ESC to close

WhatsApp पर चैटिंग हुई आसान! नया AI फीचर खुद लिख देगा आपके जवाब, जानें कैसे करेगा काम?

WhatsApp पर चैटिंग हुई आसान! नया AI फीचर खुद लिख देगा आपके जवाब, जानें कैसे करेगा काम?

WhatsApp Messaging AI Tool: अब व्हाट्सएप पर 'क्या रिप्लाई करूं' वाली टेंशन को अलविदा कह दीजिए। दरअसल, मेटा ने WhatsApp के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जिसमें Writing Help फीचर को और शक्तिशाली बना दिया गया है। इस अपडेट के साथ अब AI आपके चैट के पिछले मैसेज को समझकर पूरा रिप्लाई ड्राफ्ट तैयार कर देगा, जिससे चैटिंग तेज, आसान और सही टोन वाली हो जाएगी।

Writing Help AI फीचर क्या है?

बता दें, पहले Writing Help फीचर सिर्फ आपके खुद लिखे मैसेज को रीफ्रेज करने, प्रूफरीड करने या टोन बदलने (प्रोफेशनल, फनी, सपोर्टिव आदि) तक सीमित था। लेकिन नए अपडेट के तहत AI अब पूरी चैट का कॉन्टेक्स्ट पढ़कर सुझावित रिप्लाई तैयार कर देता है। यूजर्स को बस इतना करना है कि टाइपिंग फील्ड में जाएं, स्टिकर्स आइकन पर टैप करें और फिर पेंसिल के साथ स्पार्कल आइकन (AI इंडिकेटर) पर क्लिक करें। AI तुरंत एक या ज्यादा तैयार रिप्लाई सुझा देगा, जिसे आप एडिट करके या सीधे भेज सकते हैं।

मेटा ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह फीचर पूरी तरह प्राइवेट रहेगा। इसमें Private Processing तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे आपकी चैट का कोई भी कंटेंट मेटा या व्हाट्सएप के सर्वर पर स्टोर नहीं होता। सब कुछ एन्क्रिप्टेड तरीके से प्रोसेस होता है और कोई डेटा शेयर नहीं किया जाता। फीचर ऑप्ट-इन आधार पर उपलब्ध है, यानी यूजर्स को इसे सेटिंग्स में इनेबल करना होगा।

Writing Help AI फीचर कैसे काम करेगा?

1. चैट खोलें और रिप्लाई टाइप करने शुरू करें।

2. टाइपिंग बार में स्टिकर्स आइकन पर टैप करें।

3. AI पेंसिल आइकन चुनें।

4. AI चैट का पूरा संदर्भ समझकर एक उपयुक्त रिप्लाई ड्राफ्ट कर देगा।

5. आप टोन बदल सकते हैं या सुझाव को खुद एडिट करके भेज सकते हैं।

खास बात यह है कि यह फीचर पर्सनल चैट और ग्रुप चैट दोनों में काम करेगा। व्यस्त लोगों, प्रोफेशनल कम्युनिकेशन या सही शब्द न मिलने वाली स्थिति में यह फीचर काफी मददगार साबित होगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Smartphone Price Hike: महंगे होने वाले हैं प्रीमियम स्मार्टफोन! 30% तक बढ़ सकती है कीमत

Smartphone Price Hike: अगर आप भी नया प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। आने वाले दिनों में फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। मार्केट रिसर्च फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के आखिर तक प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमतें 2025 के मुकाबले 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती हैं।

स्टोरी अपलोड करने में हो गई गलती तो टेंशन छोड़िए! Instagram के इस नए फीचर से यूजर्स की मौज, बिना डिलीट किए कर सकेंगे बदलाव

Instagram Story Edit Feature: अगर आप भी इंस्टाग्राम यूज करते है तो यह नया फीचर मिस करना आपके लिए बेवकूफी होगी। दरअसल, इंस्टाग्राम ने एक ऐसा फीचर शुरू किया है, जिससे यूज़र्स अपनी स्टोरीज़ को पब्लिश करने के बाद भी एडिट कर सकते हैं। जी हां,आपने सही सुना। अब इंस्टाग्राम पर स्टोरीज़ अपलोड होने के बाद भी उसे एडिट किया जा सकेंगे। इस नए फीचर की खास बात यह है कि एडिट करन के बावजूद आप अपनी स्टोरीज़ पर मौजूदा व्यूज़, लाइक्स या रिप्लाई खोएंगे नहीं।

Xiaomi 18 Pro में मिलेंगे दो 200MP कैमरे, पीछे की स्क्रीन बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण

Xiaomi Smartphone To Be Launched:स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। इस फोन में डुअल डिस्प्ले डिजाइन और 200MP के दो रियर कैमरे मिलने की चर्चा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 18 Pro दिसंबर 2026 में भारत में लॉन्च हो सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast