Redmi A7 Pro 5G Update: अगर आप कम बजट में अच्छा 5G फोन खरीदने की सोच रहे है तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, Xiaomi की Redmi ब्रांड ने अपना लेटेस्ट 5G स्मार्टफोन Redmi A7 Pro 5G की कीमत 11,499 रुपये (4GB + 64GB) है। यह फोन न सिर्फ पावरफुल परफॉर्मेंस दे रहा है, बल्कि अपना प्रीमियम 'Royale Design' iPhone 16 की तरह शानदार और रिफाइंड लुक देता है। बता दें, ये स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर शुरू हुए Great Summer Sale में अच्छी ऑफर के साथ मिल रहा है।
Also read: SUV लवर्स को झटका! Fortuner खरीदना हुआ अब और भी महंगा, कंपनी ने तीसरी बार बढ़ाई कीमत; यहां देखें नया प्राइस
मुख्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
1. डिस्प्ले: 6.9-इंच HD+ LCD, 120Hz रिफ्रेश रेट, 800 nits पीक ब्राइटनेस, TUV Rheinland आई प्रोटेक्शन।
2. परफॉर्मेंस: 6nm Unisoc T8300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, 4GB RAM + 64GB/128GB स्टोरेज
3. बैटरी: 6000mAh बैटरी, 15W चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग के साथ।
4. कैमरा: 32MP AI डुअल रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा।
5. सॉफ्टवेयर और सुरक्षा: HyperOS 3.0 के साथ Android 16. 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सुरक्षा पैच का वादा।
6. डिज़ाइन: IP52 रेटिंग (धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित), साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर।
7. कलर्स: ब्लैक, मिस्ट ब्लू और सनसेट ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध।
कीमत और उपलब्धता
4GB + 64GB: ₹12,499 (ऑफर के साथ ₹11,499)
4GB + 128GB: ₹13,499 (ऑफर के साथ ₹12,499)
इतने कम प्राइस में Redmi A7 Pro 5G का डिजाइन सबसे आकर्षक है। पतली बॉडी, फ्लैट एजेस और रिफाइंड कैमरा मॉड्यूल इसे प्रीमियम फील देते हैं। साथ ही, फोन हाथ में पकड़ने पर आरामदायक लगता है। बता दें, ये फोन खासतौर पर उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो बड़े डिस्प्ले, लंबी बैटरी लाइफ, 5G कनेक्टिविटी और बेस्ट लुक चाहते हैं।