Search KhabarFast

Press ESC to close

SUV लवर्स को झटका! Fortuner खरीदना हुआ अब और भी महंगा, कंपनी ने तीसरी बार बढ़ाई कीमत; यहां देखें नया प्राइस

SUV लवर्स को झटका! Fortuner खरीदना हुआ अब और भी महंगा, कंपनी ने तीसरी बार बढ़ाई कीमत; यहां देखें नया प्राइस

Toyota Fortuner Price Hike: 2026 में एक बार फिर टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने अपनी फुल-साइज SUV फॉर्च्यूनर की कीमतें बढ़ा दी है। यह इस साल तीसरी बार हुआ है जब कंपनी ने कीमतों में बढ़ोतरी की गई। कंपनी ने फॉर्च्यूनर की कीमतें ₹60,000 से लेकर ₹87,000 तक बढ़ा दी हैं। इसी के साथ फॉर्च्यूनर और उसकी प्रीमियम लेगेंडर, GR-S वेरिएंट्स अब और महंगे हो गए हैं।

बता दें, टोयोटा ने इस साल जनवरी 2026 में फॉर्च्यूनर की कीमतें 74,000 रुपये तक बढ़ाई थीं। इसके बाद दूसरी बार इजाफा अप्रैल में हुआ, जब 69,000 रुपये बढ़ाए गए। वहीं, अब मई में कीमतें बढ़ाई गई हैं। इसी के साथ यह बढ़ोतरी तुरंत प्रभावी भी हो चुकी है। यानी अब खरीदारों को डीलरशिप पर नई कीमतों के हिसाब से बजट तैयार करना होगा। 

Also read: अब पेट्रोल-इलेक्ट्रिक नहीं, हाइड्रोजन स्कूटर का दौर! टोयोटा ने कराया नया पेटेंट

कितनी बढ़ कीमतें?

टोयोटा की यह बढ़ोतरी सभी वेरिएंट्स पेट्रोल, डीजल, 4x2 और 4x4 पर लागू की है। एंट्री-लेवल 2.7-लीटर पेट्रोल 4x2 AT वेरिएंट की कीमत अब 34.76 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गई है, जबकि टॉप-एंड GR-S 4x4 AT डीजल की कीमत 50.46 लाख रुपये है। इसके अलावा माइल्ड-हाइब्रिड डीजल वेरिएंट्स पर 75,000 रुपये और GR-S 4WD वेरिएंट पर सबसे ज्यादा 87,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई।

ऐसे में अगर आप फॉर्च्यूनर खरीदने की सोच रहे हैं तो जल्दी डीलर से संपर्क करें, क्योंकि पुरानी कीमतों पर स्टॉक सीमित हो सकता है। मालूम हो कि फॉर्च्यूनर पहले से ही भारतीय बाजार में अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुआ है। यह गाड़ी ऑफ-रोड क्षमता और लंबे समय तक चलने वाले इंजन के लिए एकदम बेस्ट है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast