Search KhabarFast

Press ESC to close

AC खरीदने से पहले 3 Star और 5 Star का फर्क जान लें, यहां देखें किससे मिलेगा फायदा और कम बिल

AC खरीदने से पहले 3 Star और 5 Star का फर्क जान लें, यहां देखें किससे मिलेगा फायदा और कम बिल

3 Star vs 5 Star AC: गर्मी का मौसम नजदीक आ रहा है और बाजार में एयर कंडीशनर की खरीदारी जोरों पर है। हर खरीदार का सबसे बड़ा सवाल यही है – 3स्टार AC लें या 5स्टार? महंगा 5स्टार वाला लेने लायक है या सस्ता 3स्टार वाला ही काफी? आइए जानते है कि असल में कौन सा सौदा फायदेमंद है।

स्टार रेटिंग का मतलब क्या है?

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) की स्टार रेटिंग बताती है कि एसी कितनी बिजली में कितनी ठंडक देता है। यह ISEER (Indian Seasonal Energy Efficiency Ratio) पर आधारित है। जितने ज्यादा स्टार, उतनी कम बिजली खपत। 

3स्टार: मध्यम दक्षता 

5स्टार: उच्च दक्षता, 20-28%तक कम बिजली खपत

1.5टन AC का सरल गणित (8घंटे रोजाना चलाने पर): 

3स्टार: 1.104यूनिट प्रति घंटा → 8घंटे में = 8.832यूनिट/दिन 

5स्टार: 0.840यूनिट प्रति घंटा → 8घंटे में = 6.72यूनिट/दिन 

प्रति दिन बचत: 2.112यूनिट

कीमत का अंतर: 

1.5टन 3स्टार: ₹31,000से ₹36,000 

1.5टन 5स्टार: ₹38,000से ₹45,000 

3स्टार कब बेहतर रहेगा?

अगर AC सिर्फ 4-5घंटे रोज और सिर्फ 3-4महीने चलता है 

बजट टाइट है 

1. छोटा कमरा (100-150 sq ft) 

2. कभी-कभी मेहमानों के लिए

3. तब सालाना बचत सिर्फ ₹1,000-1,500रहेगी, एक्स्ट्रा पैसे 5-6साल में वापस आएंगे – यानी फायदा कम।

5स्टार कब बेहतर रहेगा?

1. रोज 8घंटे से ज्यादा इस्तेमाल 

2. पूरा परिवार रहता है या ऑफिस/दुकान में 

3. बिजली बिल पहले से ही ज्यादा आता है।

 

4. लंबे समय (7-10 साल) तक AC चलाना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फीचर्स, माइलेज और इंजन तीनों में शानदार, 5 लाख की ये यूज्ड कारें बन सकती हैं गेम चेंजर; यहां देखें पूरी लिस्ट

Second-Hand Cars: आजकल कारों को शौक किसे नहीं हैं। हर कोई अपने घर के आंगन में चमचमाती गाड़ी खड़ी देखना चाहता हैं। एक ऐसी गाड़ी जिसका लुक शानदार हो, जो आपके परिवार के लिए एकदम फिट हो और सबसे बड़ी बात आपके बजट में हो। लेकिन बढ़ती मंहगाई लोगों के इस सपने को मार रही है।

WhatsApp पर अब सीधे भरें बिजली, गैस और FASTag के बिल, ऐसे करें पेमेंट

WhatsApp ने भारत में यूजर्स के लिए बिल पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी है। अब लोगों को बिजली, गैस, पानी या दूसरे बिल जमा करने के लिए अलग-अलग पेमेंट ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स WhatsApp के अंदर ही कई तरह के यूटिलिटी और फाइनेंशियल बिल का भुगतान कर सकेंगे।

Skoda Octavia RS कार फिर हुई लॉन्च, कीमत 56.69 लाख रुपये; सिर्फ 50 यूनिट होंगी बिक्री

स्कोडा ने भारत में अपनी पॉपुलर परफॉर्मेंस सेडान Octavia RS की दूसरी खेप लॉन्च कर दी है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 56.69 लाख रुपये रखी गई है। कंपनी इस बार कार की सिर्फ 50 यूनिट ही बिक्री के लिए उपलब्ध करा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast