Search KhabarFast

Press ESC to close

Rojgar Mela 2026: 98K+ नौकरियों के लिए जल्द लगेगा इन शहरों में रोजगार मेला, यहां देखें पूरी डिटेल

Rojgar Mela 2026: 98K+  नौकरियों के लिए जल्द लगेगा इन शहरों में रोजगार मेला, यहां देखें पूरी डिटेल

UP Jobs Fair 2026: उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार देने के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार मेले आयोजित कर रही है। श्रम एवं सेवायोजन विभाग के तहत चल रहे रोजगार संगम पोर्टल के माध्यम से फरवरी महीने में 20से ज्यादा जिलों में जनपद स्तरीय और क्षेत्रीय रोजगार मेले लगाए जा रहे हैं। इनमें कुल 98,000से ज्यादा पद भरे जाएंगे। फ्रेशर से लेकर अनुभवी उम्मीदवारों के लिए 10वीं पास से लेकर पीजी तक की योग्यता वाले युवा सीधे इंटरव्यू देकर नौकरी हासिल कर सकते हैं।

किन-किन जिलों में लगेंगे मेले?

जानकारी के अनुसार, देवरिया, प्रतापगढ़, प्रयागराज, गोरखपुर, गोंडा, चंदौली, कानपुर नगर, पीलीभीत, उन्नाव, मेरठ, मुरादाबाद, मिर्जापुर, भदोही, सहारनपुर, गौतमबुद्ध नगर, महोबा, अमेठी, झांसी, अयोध्या, आजमगढ़, जौनपुर और बुलंदशहर समेत 20से ज्यादा जिलों में ये मेले हो रहे हैं। कुछ मेले 27-28फरवरी को तो कुछ मार्च के पहले सप्ताह में आयोजित होंगे। हर मेला अलग-अलग सेक्टर की कंपनियों के साथ होगा, जहां 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट-ग्रेजुएट युवाओं के लिए पद उपलब्ध हैं।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

1. सबसे पहले पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं। 

2. इसके बाद होमपेज पर “रजिस्ट्रेशन/लॉगिन” पर क्लिक करें। 

3. फिर नए यूजर के रूप में नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल, शैक्षणिक योग्यता आदि भरकर पंजीकरण करें। 

4. इसके बाद जरूरी दस्तावेज (मार्कशीट, सर्टिफिकेट, आधार, PAN) अपलोड करें और प्रोफाइल पूरा करें। 

35. लॉगिन करके “रोजगार मेला” सेक्शन में जाएं, अपने जिले या योग्यता के अनुसार मेला चुनें और आवेदन कन्फर्म करें।

कितनी सैलरी मिल सकती है?

विभिन्न पदों पर न्यूनतम 10,000 रुपये से शुरू होकर 35,000-50,000 रुपये तक मासिक वेतन के अवसर हैं। कंपनियां इंटरव्यू के आधार पर चयन करेंगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 10 October: महंगा हुआ सोना, चांदी के भाव में भी उलटफेर? खरीदारी से पहले जान लें आज की कीमत

10 October Gold-Silver Rate: अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान कर रहे है तो पहले आपको इसकी कीमतों के बारे में जानना होगा। क्योकि देश के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव होते रहते है। आज 10 अक्टूबर 2026 शनिवार को बाजार बंद है। ऐसे में बीते दिन के दामों के हिसाब से खरीदारी होगी। तो चलिए सोने-चांदी के भाव के बारे जानते है।

दिल्ली में प्रदर्शन से ₹2,000 करोड़ का कारोबार प्रभावित, CTI की राजनीतिक दलों से अपील- दिवाली तक न करें धरना-प्रदर्शन

दिल्ली में 10 अक्टूबर को हुए धरने-प्रदर्शन का असर कारोबार पर भी पड़ा। चेंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) के मुताबिक, इस दौरान राजधानी में करीब 2,000 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ।

Gold-Silver Price Today 12 October 2026: 12 अक्टूबर को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, खरीदने से पहले चेक करें नए रेट

Gold-Silver Price Today 12 October 2026: 12 अक्टूबर को सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। बाजार खुलने से पहले राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,51,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और मुंबई में 1,51,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। हालांकि, पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। इस दौरान 24 कैरेट गोल्ड अलग-अलग शहरों में 2,240 रुपये तक चढ़ा, जबकि 22 कैरेट सोने के भाव में 2,050 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत पिछले सप्ताह 1.3 प्रतिशत बढ़कर 4,200.23 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast