Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajya Sabha Elections 2026: 10 राज्यों में होंगे 37 सीटों पर मतदान, जानें वोटिंग की डेट सहित पूरी प्रक्रिया

Rajya Sabha Elections 2026: 10 राज्यों में होंगे 37 सीटों पर मतदान, जानें वोटिंग की डेट सहित पूरी प्रक्रिया

Rajya Sabha Elections 2026: भारत निर्वाचन आयोग ने बुधवार को राज्यसभा की 37 सीटों को भरने के लिए दस राज्यों में द्विवार्षिक चुनाव की घोषणा की। मतदान 16 मार्च 2026 को किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने 18 फरवरी 2026 को जारी प्रेस नोट में बताया कि चुनाव प्रक्रिया 26 फरवरी को अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी। उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च है, जबकि नामांकनों की जांच 6 मार्च को होगी। उम्मीदवार 9 मार्च तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं।

कब होगा मतदान?

मतदान 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे शुरू की जाएगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 मार्च 2026 तक पूरी होने की योजना है। ये चुनाव इस कारण आयोजित किए जा रहे हैं क्योंकि दस राज्यों के 37 राज्यसभा सदस्यों की कार्यकाल अप्रैल 2026 में समाप्त होने वाला है। आयोग के अनुसार, खाली होने वाली सीटों में महाराष्ट्र से सात, ओडिशा से तीन, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल से छह-छह, जिसमें पश्चिम बंगाल में 5 जनवरी 2026 से एक सीट खाली होगी, असम से तीन, बिहार से चार, छत्तीसगढ़ से दो, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से एक-एक सीट और तेलंगाना से दो सीटें शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग ने दिया निर्देश

निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिया है कि मतदाता बैलेट पेपर पर अपनी प्राथमिकता चिन्हित करने के लिए केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदान किए गए प्री-फिक्स्ड विनिर्देश वाले इंटीग्रेटेड वॉयलेट कलर स्केच पेन का इस्तेमाल करें। ये मतदान प्रक्रिया में समानता सुनिश्चित करने के लिए किया गया है। आयोग ने कहा कि चुनाव को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे। इसके तहत पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएंगे और पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जाएगी।

केंद्र की राजनीति में भी असर

इस बार के राज्यसभा चुनावों में विभिन्न राजनीतिक दलों के लिए रणनीति और समीकरण महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि इनमें कुछ बड़े और राजनीतिक दृष्टि से संवेदनशील राज्यों की सीटें शामिल हैं। मतदान और गिनती के दिन चुनाव अधिकारियों द्वारा सभी सुरक्षा और चुनाव नियमों का पालन किया जाएगा, ताकि मतदान पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शी हो। निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों और मतदाताओं से भी चुनाव प्रक्रिया का सम्मान करने और मतदान में भाग लेने की अपील की है। इन चुनावों के परिणाम राज्यसभा के समीकरण को प्रभावित करेंगे और केंद्र की राजनीति में भी असर डाल सकते हैं। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IIT दिल्ली में PM मोदी का छात्राओं को लेकर बड़ा संदेश, कहा- मेडल पाने वाली छात्राओं की संख्या और बढ़नी चाहिए

delhi News : IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। इस दौरान ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि जिंदगी का नया अध्याय शुरू करने से पहले वे पीछे मुड़कर अपने शिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ का आभार जरूर जताएं, जिन्होंने उनकी सफलता में अहम भूमिका निभाई। समारोह में प्रधानमंत्री ने मेधावी छात्रों को संस्थान के प्रतिष्ठित सम्मान भी प्रदान किए, जिनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल शामिल रहे।

Ranchi Protest: प्रदर्शनकारी छात्रों और सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता खत्म, क्या बैठक में बनी सहमति?

Jharkhand Protest: झारखंड में परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। आंदोलन कारी छात्रों ने सिस्टम में बदलाव लाने की ठानी है। वहीं, सरकार की तरफ से बातचीत की कवायद लगातार की जा रहा है लेकिन, अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast