Search KhabarFast

Press ESC to close

Ramadan 2026: भारत में कल से रखा जाएगा पहला रोजा, यहां देखें सहरी-इफ्तार का सही समय

Ramadan 2026: भारत में कल से रखा जाएगा पहला रोजा, यहां देखें सहरी-इफ्तार का सही समय

 Ramadan 2026India:रमजान-उल-मुबारक का पाक महीना शुरू हो गया है। सऊदी अरब में शाबान की 29वीं तारीख की शाम को चांद दिखाई देने की पुष्टि हो गई है। सऊदी सुप्रीम कोर्ट और मून-साइटिंग कमिटी ने घोषणा की कि कल यानी बुधवार 18 फरवरी 2026 से रमजान 1447 हिजरी शुरू हो रहा है। इसलिए सऊदी अरब, यूएई, कतर, कुवैत, बहरीन और कुछ अन्य खाड़ी देशों में आज पहला रोजा रखा जाएगा। तरावीह की नमाज भी मंगलवार की रात इशा के बाद शुरू हो चुकी है।

भारत मे कब रखा जाएगा पहला रोजा?

भारत में रमजान की शुरुआत एक दिन बाद होगी। भारतीय मुस्लिम समुदाय और स्थानीय मून-साइटिंग कमेटियां आमतौर पर सऊदी घोषणा के बाद एक दिन इंतजार करती हैं या स्थानीय चंद्रमा दर्शन पर निर्भर करती हैं। कई रिपोर्ट्स और इस्लामिक संगठनों के अनुसार, भारत में रमजान गुरुवार, 19 फरवरी 2026 से शुरू होगा और पहला रोजा कल रखा जाएगा। यह परंपरा दक्षिण एशियाई देशों जैसे भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और इंडोनेशिया में प्रचलित है, जहां चंद्रमा दर्शन के लिए अतिरिक्त दिन लिया जाता है।

सहरी का समय:सुबह लगभग 5:36-5:37 बजे

इफ्तार का समय:शाम लगभग 6:15 बजे

कैसा रखा जाता है रोजा?

रमजान के दौरान रोजेदार सुबह सहरी (सुबह का भोजन) से पहले खाना-पीना बंद करते हैं और शाम इफ्तार (सूर्यास्त के बाद) पर रोजा खोलते हैं। यह महीना रूहानी सफाई, इबादत, दान और आत्म-संयम का है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय रमजान मुबारक की शुभकामनाएं देते हैं और एक-दूसरे को दुआएं दी जाती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 11 August 2026 Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को रहना होगा सावधान; पढ़ें पूरा भविष्यफल

HOROSCOPE TODAY 11 August 2026 AAJ KA RASHIFAL: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, 11 अगस्त 2026, मंगलवार का दिन विशेष है। मेष से मीन राशि तक सभी जातकों के लिए आज का दिन अलग-अलग परिणाम लेकर आएगा। किसी राशि के जातकों को करियर और व्यापार में सफलता मिल सकती है, तो कुछ लोगों को आर्थिक और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

सावन शिवरात्रि की पूजा में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं तो झेलना पड़ सकता है महादेव का प्रकोप

सावन की शिवरात्रि का पर्व 11 अगस्त 2026 यानी मंगलवार को मनाया जाएगा। भगवान शिव को समर्पित यह दिन हिंदू धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। सावन शिवरात्रि पर देशभर के शिव मंदिरों में भक्त जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते हैं।

Horoscope Today 10 August 2026, Aaj Ka Rashifal: सावन के दूसरे सोमवार को मेष-मिथुन समेत इन राशियों पर बरसेगी भोलेनाथ की कृपा, यहां पढ़े सभी राशियों का राशिफल

Horoscope Today 10 August 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 10 अगस्त 2026 सावन महीना का दूसरा सोमवार है। इसी के साथ आज श्रावण कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि भी है। आज सोम प्रदोष का व्रत भी रखा जा जाएगा। ऐसे में यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ है। तो चलिए जानके हैं सभी राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा?

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast