Search KhabarFast

Press ESC to close

यूपी चुनाव को लेकर मायावती का मास्टरस्ट्रोक! गठबंधन पर बड़े बयान से चुनावी गणित बदलने के संकेत

यूपी चुनाव को लेकर मायावती का मास्टरस्ट्रोक! गठबंधन पर बड़े बयान से चुनावी गणित बदलने के संकेत

Mayawati: अगले साल यानी 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक बड़ा ऐलान कर राजनितिक हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विधानसभा की सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

मायावती ने कहा, "ऐसी कोई भी चर्चा जो चल रही है कि गठबंधन हो रहा है, वह बिल्कुल भ्रामक है। जो गठबंधन को लेकर उल्टी खबरें आती हैं उस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं है। मालूम हो कि मायावती ने अपने पिछले कई बयानों में कहा था कि गठबंधन करने से बसपा का वोट तो दूसरी पार्टियों को ट्रांसफर हो जाता है, लेकिन दूसरी पार्टियों का वोट बसपा को नहीं मिल पाता।

हमारे खिलाफ साजिश रचने के और भी अधिक प्रयास करेंगे- मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, "जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश में चुनाव नजदीक आ रहे हैं, हमारे विरोधी हमें सत्ता से दूर रखने और हमारे खिलाफ साजिश रचने के और भी अधिक प्रयास करेंगे। उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सभी अंबेडकरवादियों को आत्मसम्मान की प्राप्ति के लिए डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर के आंदोलन को मजबूत करने के लिए निरंतर काम करना चाहिए।मायावती ने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं और केवल पार्टी को मजबूत करने पर ध्यान दें।

मायावती के इस ऐलान के बाद यूपी का चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है। वहीं भाजपा और सपा-कांग्रेस के गठबंधन के लिए भी मुश्किले पैदा हो गई है। इस बार यूपी में मुकाबला त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से भाजपा और सपा-कांग्रेस के गठबंधन को कापी नुकसान हो सकता है। कई सीटों के समीकरण भी बदल सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को साधने की कवायद, सहारनपुर में अखिलेश का मंथन; पार्टी के सांसद रहे मौजूद

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश विधानसभा अभी दूर है लेकिन तमाम राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी को धार देना शुरू कर दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार यानी 2 सितंबर को सहारनपुर पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी के महासचिव चौधरी रुद्र सेन और उनके भाई इंद्रसेन के घर पहुंचे।

Political News: नासिक में छात्रों से मिले राहुल गांधी, शिक्षा को लेकर कही बड़ी बात

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नासिक में आदिवासी छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जिनमें अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे छात्र भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक अधिकार है, विशेषाधिकार नहीं।

Political News: 'निशु, मैं तुम्हारे साथ हूं'... निशु के समर्थन में अमित शाह से राहुल गांधी ने पूछे सवाल

Political News: लोकसभा में विपक्ष की नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को कार्यकर्ता निशु आज़ाद का समर्थन किया। निशु आज़ाद ने केंद्र सरकार पर उनके पिता पर कथित हमले के आरोपी को बचाने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट में गांधी ने आज़ाद की अपील का जवाब दिया, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि आरोपी का जुर्म कबूल करते हुए वायरल वीडियो के बावजूद, दिल्ली पुलिस डेढ़ महीने से अधिक समय से कोई कार्रवाई करने में विफल रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast