ICC T20 World Cup 2026: सुपर 8 का पूरा शेड्यूल जारी, भारत-साउथ अफ्रीका मैच पर सबकी नजर

ICC T20 World Cup 2026: सुपर 8 का पूरा शेड्यूल जारी, भारत-साउथ अफ्रीका मैच पर सबकी नजर

ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 राउंड का पूरा शेड्यूल बुधवार, 18 फरवरी को जारी कर दिया गया। सुपर 8 मुकाबले 21 फरवरी से शुरू होंगे और पहला मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला जाएगा। यह चरण 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में भारत और वेस्टइंडीज के मुकाबले के साथ समाप्त होगा।

इस मैच को लेकर उत्साह

शुक्रवार, 22 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले को लेकर सबसे अधिक उत्साह है। सुपर 8 का शेड्यूल पाकिस्तान और नामीबिया के मैच के बाद तय किया गया। भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की स्थिति कठिन हो गई थी। सलमान अली अघा की कप्तानी वाली टीम के लिए 18 फरवरी का नामीबिया मैच जीतना बेहद जरूरी था।

इस “मस्ट-विन” मुकाबले में पाकिस्तान ने शानदार वापसी की। ओपनर Sahibzada Farhan ने 58 गेंदों में नाबाद 100 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे। कप्तान सलमान अली अघा ने 23 गेंदों में 38 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 199 रन बनाए। नामीबिया के बल्लेबाज इस लक्ष्य को नहीं पा सके और पूरी टीम सिर्फ 97 रन पर ऑल आउट हो गई। पाकिस्तान ने यह मैच 102 रनों से जीतकर शानदार जीत दर्ज की।

सुपर 8 के दोनों समूह इस प्रकार हैं-

ग्रुप 1: भारत, ज़िम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका, वेस्ट इंडीज
ग्रुप 2: श्रीलंका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड

सुपर 8 शेड्यूल-

-21 फरवरी – न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान – 7:00 PM – प्रेमदासा, कोलंबो

-22 फरवरी – श्रीलंका vs इंग्लैंड – 3:00 PM – कांडी

-22 फरवरी – भारत vs साउथ अफ्रीका – 7:00 PM – अहमदाबाद

-23 फरवरी – वेस्ट इंडीज vs ज़िम्बाब्वे – 7:00 PM – मुंबई

-24 फरवरी – इंग्लैंड vs पाकिस्तान – 7:00 PM – कांडी

-25 फरवरी – श्रीलंका vs न्यूजीलैंड – 7:00 PM – प्रेमदासा, कोलंबो

-26 फरवरी – साउथ अफ्रीका vs वेस्ट इंडीज – 3:00 PM – अहमदाबाद

-26 फरवरी – भारत vs ज़िम्बाब्वे – 7:00 PM – चेन्नई

-27 फरवरी – इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड – 7:00 PM – प्रेमदासा, कोलंबो

-28 फरवरी – श्रीलंका vs पाकिस्तान – 7:00 PM – कंडी

-1 मार्च – साउथ अफ्रीका vs जिम्बाब्वे – 3:00 PM – दिल्ली

-1 मार्च – भारत vs वेस्ट इंडीज – 7:00 PM – कोलकाता

पाकिस्तान की जीत और सुपर 8 के शेड्यूल के खुलासे ने टूर्नामेंट में रोमांच और बढ़ा दिया है।
Ind Pakistan Sri Lanka

Leave a comment