Search KhabarFast

Press ESC to close

UP NEWS: सीट दिलाने का झांसा, चलती ट्रेन में TTE ने युवती के साथ किया दुष्कर्म

UP NEWS: सीट दिलाने का झांसा, चलती ट्रेन में TTE ने युवती के साथ किया दुष्कर्म

UP NEWS: यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने चलती ट्रेन में टीटीई पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि सीट दिलाने के बहाने उसे केबिन में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

मामला अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस का बताया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार, वह एनसीसी सी-सर्टिफिकेट की परीक्षा देने मऊ गई थी। वापस लौटते समय ट्रेन में अत्यधिक भीड़ होने के कारण वह टिकट नहीं ले सकी और एसी कोच में चढ़ गई। युवती का आरोप है कि एसी कोच में खड़ी होने के दौरान टीटीई वहां पहुंचे। सीट दिलाने का भरोसा देकर उसे फर्स्ट एसी के केबिन में ले जाया गया। वहीं, इंदारा और देवरिया के बीच चलती ट्रेन में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो बिना टिकट यात्रा के मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई करवा दी जाएगी।

गोरखपुर में दर्ज हुआ मामला

घटना रविवार रात की बताई जा रही है। किसी तरह हिम्मत जुटाकर युवती ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। आरोप है कि देवरिया पहुंचने से पहले ही आरोपी टीटीई ट्रेन से उतरकर फरार हो गया। गोरखपुर पहुंचने पर युवती ने जीआरपी थाने में मामला दर्ज कराया। बाद में केस को देवरिया ट्रांसफर कर दिया गया। पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी

जीआरपी एसपी रेलवे लक्ष्मीनिवास मिश्र ने बताया कि आरोपी टीटीई, जो बिहार का रहने वाला है, उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। रेलवे अधिकारियों को भी पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। फिलहाल इस गंभीर मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: सड़क पर फिसली बाइक, पीछे से आ रही Thar से टक्कर; दो की मौत

Delhi Road Accident: दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र मिं एक दर्दनाक सड़क हो गया। जहां एक बाइक पहले सड़क पर फिसल गई और इसी दौरान पीछे आ रही थार गाड़ी से उसकी टकर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस हादसे की जांच में जुट गई।

Delhi Crime: लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 15 वर्षीय छात्र की चाकू से हत्या, 3 नाबालिग गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के नांगलोई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। भूतों वाली गली के पास स्कूल जा रहे 15 वर्षीय छात्र ध्रुव पर 5 से 6 लड़कों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल ध्रुव को पुलिस की मदद से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Uttar Pradesh News:फतेहपुर में तार-तार हुआ रिश्ता!दामाद ने ससुराल के 5 लोगों पर किया तलवार से किया हमला

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिर दामाद ने सारे रिश्ते तार-तार कर दिए। फतेहपुर के ओंग थाना क्षेत्र के बीकमपुर गांव में बुधवार को पारिवारिक विवाद से परेशान पवन कुमार ने ससुराल में सो रहे पांच लोगों पर तलवार से हमला कर दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast