Search KhabarFast

Press ESC to close

AC खरीदने से पहले 3 Star और 5 Star का फर्क जान लें, यहां देखें किससे मिलेगा फायदा और कम बिल

AC खरीदने से पहले 3 Star और 5 Star का फर्क जान लें, यहां देखें किससे मिलेगा फायदा और कम बिल

3 Star vs 5 Star AC: गर्मी का मौसम नजदीक आ रहा है और बाजार में एयर कंडीशनर की खरीदारी जोरों पर है। हर खरीदार का सबसे बड़ा सवाल यही है – 3स्टार AC लें या 5स्टार? महंगा 5स्टार वाला लेने लायक है या सस्ता 3स्टार वाला ही काफी? आइए जानते है कि असल में कौन सा सौदा फायदेमंद है।

स्टार रेटिंग का मतलब क्या है?

ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) की स्टार रेटिंग बताती है कि एसी कितनी बिजली में कितनी ठंडक देता है। यह ISEER (Indian Seasonal Energy Efficiency Ratio) पर आधारित है। जितने ज्यादा स्टार, उतनी कम बिजली खपत। 

3स्टार: मध्यम दक्षता 

5स्टार: उच्च दक्षता, 20-28%तक कम बिजली खपत

1.5टन AC का सरल गणित (8घंटे रोजाना चलाने पर): 

3स्टार: 1.104यूनिट प्रति घंटा → 8घंटे में = 8.832यूनिट/दिन 

5स्टार: 0.840यूनिट प्रति घंटा → 8घंटे में = 6.72यूनिट/दिन 

प्रति दिन बचत: 2.112यूनिट

कीमत का अंतर: 

1.5टन 3स्टार: ₹31,000से ₹36,000 

1.5टन 5स्टार: ₹38,000से ₹45,000 

3स्टार कब बेहतर रहेगा?

अगर AC सिर्फ 4-5घंटे रोज और सिर्फ 3-4महीने चलता है 

बजट टाइट है 

1. छोटा कमरा (100-150 sq ft) 

2. कभी-कभी मेहमानों के लिए

3. तब सालाना बचत सिर्फ ₹1,000-1,500रहेगी, एक्स्ट्रा पैसे 5-6साल में वापस आएंगे – यानी फायदा कम।

5स्टार कब बेहतर रहेगा?

1. रोज 8घंटे से ज्यादा इस्तेमाल 

2. पूरा परिवार रहता है या ऑफिस/दुकान में 

3. बिजली बिल पहले से ही ज्यादा आता है।

 

4. लंबे समय (7-10 साल) तक AC चलाना है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

न बाइक, न स्कूटर...Hero ला रहा है अनोखी इलेक्ट्रिक कार, सिर्फ 2 लोगों के बैठने की होगी जगह

Hero electric car: टू-व्हीलर ब्रांड हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक ब्रांड विडा के जरिए चार-पहिया गाड़ियों की दुनिया में कदम रखने को तैयार खड़ी है। इसके लिए कंपनी ने हाल ही में भारत में विडा नेक्स 3 (VIDA NEX 3) नामक अल्ट्रा-कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक कार का डिजाइन पेटेंट भी फाइल कर दिया है।

VIVO का ये फोन देख भूल जाएंगे Iphone! कैमरा का नहीं है कोई मुकाबला; कीमत 2 लाख के पार

VIV0 Smartphone: स्मार्टफोन के इस दौर में सभी कंपनियों के बीच इस बात की रेस लगी है कि कौन बेहतर फीचर दे रहा है। कंपनियां खासतौर पर इस कैमरा और बैट्री का ध्यान रख रही है। आईफोन का क्रेज सिर्फ भारत नहीं दुनियाभर में देखने को मिल रहा है।

Xiaomi 18 Pro में मिलेंगे दो 200MP कैमरे, पीछे की स्क्रीन बनेगी सबसे बड़ा आकर्षण

Xiaomi Smartphone To Be Launched:स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 18 Pro को भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी में है। इस फोन में डुअल डिस्प्ले डिजाइन और 200MP के दो रियर कैमरे मिलने की चर्चा है।रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi 18 Pro दिसंबर 2026 में भारत में लॉन्च हो सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast