Search KhabarFast

Press ESC to close

AI समिट में चीनी रोबोट डॉग पेश करने को लेकर हुआ विवाद, गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने दी सफाई

AI समिट में चीनी रोबोट डॉग पेश करने को लेकर हुआ विवाद, गलगोटियास यूनिवर्सिटी ने दी सफाई

AI Impact Summit 2026: दिल्ली में चल रहे एआई समिट के दौरान गलगोटियास यूनिवर्सिटी को एक चीनी रोबोट डॉग को अपना बताने के आरोपों के बाद विवाद का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी ने सफाई जारी की है। दरअसल, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में एक रोबोट डॉग को पेश किया गया था। वायरल वीडियो में यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह कहती नजर आईं कि इस रोबोट डॉग का नाम “ओरियन” है और इसे गलगोटियास यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने विकसित किया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह रोबोट निगरानी और मॉनिटरिंग जैसे काम कर सकता है और कैंपस में घूमता रहता है।

यूनिवर्सिटी ने जारी किया बयान

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि ये रोबोट डॉग दरअसल चीनी कंपनी Unitree Robotics से खरीदा गया है। इसके बाद यूनिवर्सिटी को आलोचना का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने पर गैलगोटियास यूनिवर्सिटी ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि उसने कभी यह दावा नहीं किया कि रोबोट डॉग को उन्होंने खुद बनाया है। बयान में कहा गया, गैलगोटियास ने यह रोबोडॉग नहीं बनाया है और न ही हमने ऐसा कोई दावा किया है। लेकिन हम ऐसे दिमाग तैयार कर रहे हैं जो भविष्य में ऐसी तकनीकें भारत में ही डिजाइन और विकसित करेंगे।

छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना- यूनिवर्सिटी

यूनिवर्सिटी ने ये भी कहा कि वह छात्रों को नई तकनीकों से परिचित कराने के लिए चीन, सिंगापुर और अमेरिका जैसे देशों से अत्याधुनिक तकनीकें कैंपस में लाती रही है। हाल ही में यूनिट्री से लिया गया रोबोडॉग भी इसी दिशा में एक कदम है। यूनिट्री रोबोटिक्स एक चीनी कंपनी है जो चार पैरों वाले उन्नत रोबोट बनाती है। ये रोबोट असली जानवरों की तरह चल सकते हैं और निगरानी, औद्योगिक निरीक्षण और मनोरंजन जैसे कई काम कर सकते हैं। फिलहाल इस मामले पर बहस जारी है, लेकिन यूनिवर्सिटी का कहना है कि उनका मकसद छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ना है, न कि किसी तकनीक का गलत श्रेय लेना।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Electricity Subsidy: दिल्ली में बिजली सब्सिडी लेने वालों के लिए बड़ा अपडेट, अब आधार पहचान जरूरी

Delhi Electricity Subsidy:दिल्ली में बिजली सब्सिडी का लाभ लेने वाले लाखों उपभोक्ताओं के लिए अहम खबर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने बिजली सब्सिडी योजना का फायदा उठाने के लिए आधार नंबर का प्रमाण देना अनिवार्य कर दिया है। दिल्ली सरकार के बिजली विभाग की 30 सितंबर 2026 की अधिसूचना के मुताबिक, यह नियम सरकारी राजपत्र में प्रकाशित होने की तारीख से प्रभावी हो गया है।

L Murugun Resigns:केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी; PM मोदी को चिट्ठी लिख बताई वजह

L Murugun Resigns:केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल. मुरुगन ने अपने मंत्री पद और राज्यसभा की सदस्यता छोड़ने का फैसला किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दोनों जिम्मेदारियों से मुक्त करने का अनुरोध किया। मुरुगन ने अपने फैसले की वजह बताते हुए कहा कि अब वह तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करना चाहते हैं।

Kal Ka Mausam 14 October: दिल्ली-UP-बिहार समेत देशभर में बरसेंगे बादल, जानिए कैसा रहेगा कल 14 अक्टूबर का मौसम

14 October Weather Update: मानसून की विदाई के बीच ठंडक का अहसास हो रहा है। देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग भी लगातार अलर्ट जारी कर रहा है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार, कल 14 अक्टूबर 2026 बुधवार को अलग-अलग इलाकों मध्यम बारिश संभव है। जबकि पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन के साथ बर्फबारी और ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी। तो चलिए जानते है कैसा रहेगा कल का मौसम।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast