Search KhabarFast

Press ESC to close

लॉन्च से पहले iPhone 17e की पहली झलक, जानिए कम कीमत के साथ कैसे होंगे फीचर्स

लॉन्च से पहले iPhone 17e की पहली झलक, जानिए कम कीमत के साथ कैसे होंगे फीचर्स

iPhone 17e First Look: एप्पल के फैन्स के लिए एक बड़ी खबर है। कंपनी के अपकमिंग बजट आईफोन मॉडल iPhone 17e का फर्स्ट लुक लीक हो गया है। यह फोन iPhone 16e का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है, जो सस्ते दाम में हाई-एंड फीचर्स देने का वादा करता है। जानकारी के मुताबिक, यह फोन 19फरवरी 2026को लॉन्च हो सकता है और इसकी कीमत 599डॉलर (करीब 50,000रुपये) से शुरू होगी। कई टेक एक्सपर्ट्स और यूट्यूबर्स ने रेंडर्स शेयर किए हैं, जो फोन के डिजाइन और अपग्रेड्स की झलक दिखाते हैं।

लीक हुई जानकारी के अनुसार, iPhone 17e में 6.1इंच का OLED डिस्प्ले होगा, जो 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। पुराने नॉच की जगह अब डायनामिक आइलैंड फीचर दिया जाएगा, जो इसे प्रीमियम लुक देगा। फोन में मैगसेफ चार्जिंग सपोर्ट भी शामिल होगा, जो वायरलेस चार्जिंग को आसान बनाएगा। बैटरी की बात करें तो इसमें लगभग 4,000mAh की बैटरी होगी, जो पिछले मॉडल जैसी ही रहेगी।

iPhone 17e के फीचर्स

परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 17e में A19चिपसेट लगाया जाएगा, जो तेज स्पीड और बेहतर एफिशिएंसी प्रदान करेगा।  साथ ही, एप्पल का अपना C1X मॉडेम और N1वायरलेस चिप इसमें होगा, जो Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 6और थ्रेड स्मार्ट होम कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। कैमरा सेटअप में सिंगल 48MP रियर कैमरा रहेगा, जो अच्छी क्वालिटी की फोटोज लेने में सक्षम होगा, लेकिन मल्टी-कैमरा सिस्टम की कमी कुछ यूजर्स को निराश कर सकती है।

कलर्स के ऑप्शन्स में ब्लैक, व्हाइट और संभवतः लैवेंडर कलर उपलब्ध होगा। स्टोरेज की शुरुआत 128GB से होगी और यह फोन एप्पल के इकोसिस्टम में एंट्री-लेवल यूजर्स के लिए परफेक्ट चॉइस साबित हो सकता है। हालांकि, कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि 60Hz डिस्प्ले आज के दौर में थोड़ा पुराना लग सकता है।

यह लीक यूट्यूबर जॉन प्रॉसर और फ्रंटपेजटेक जैसे सोर्सेज से आई है। हालांकि, एप्पल ने अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है, लेकिन अगर रूमर्स सही साबित हुए तो यह फोन मिड-रेंज मार्केट में गूगल पिक्सल और अन्य ब्रैंड्स को टक्कर दे सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अब गलती सुधारना हो गया और भी आसान, Instagram ने यूजर्स के लिए लॉन्च किया नया फीचर

Instagram Edit Feature: इंस्टाग्राम ने यूजर्स की एक लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नया कमेंट एडिट फीचर लॉन्च कर दिया है। अब यूजर्स पोस्ट करने के बाद अपनी गलतियों को सुधार सकेंग।

घर बैठे PNG कनेक्शन चाहिए? यहां देखें ऑनलाइन अप्लाई से लेकर इंस्टॉलेशन तक पूरा प्रोसेस

PNG Connection Apply Online: घरेलू रसोई में LPG सिलेंडर से छुटकारा पाने और सस्ती, सुरक्षित तथा लगातार गैस सप्लाई पाने के लिए लोग तेजी से PNG (Piped Natural Gas) कनेक्शन की ओर रुख कर रहे हैं।

अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, टेलीग्राम-इंस्टाग्राम की तरह WhatsApp पर भी मिलेगा ये कमाल का फीचर

WhatsApp Username Feature: व्हाट्सएप यूजर्स के लिए अब कोई भी नया व्यक्ति जोड़ने के लिए अपना मोबाइल नंबर देने की जरूरत नहीं रहेगी। दरअसल, कंपनी टेलीग्राम और इंस्टाग्राम की तरह अब व्हाट्सएप को भी यूजरनेम-बेस्ड सिस्टम पर शिफ्ट कर रही है। इसमें यूजरनेम फीचर को लिमिटेड यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast