Search KhabarFast

Press ESC to close

Tata की नई सेडान मचाएगी हलचल! Tigor की जगह आ सकती है Aeris, फीचर्स से इंजन तक जानें पूरी जानकारी

Tata की नई सेडान मचाएगी हलचल! Tigor की जगह आ सकती है Aeris, फीचर्स से इंजन तक जानें पूरी जानकारी

Tata Aeris Launch: टाटा मोटर्स अपने कार पोर्टफोलियो को लगातार अपडेट कर रही है। कंपनी इस साल पंच फेसलिफ्ट, टियागो फेसलिफ्ट और टाटा सिएरा जैसे मॉडल पेश कर चुकी है। अब कंपनी की नजर सेडान सेगमेंट पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा की अगली कार मौजूदा टाटा टिगोर को रिप्लेस कर सकती है। पिछले कुछ दिनों से टाटा की एक नई सेडान का डिजाइन इंटरनेट पर चर्चा में है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस नई कार का नाम Tata Aeris हो सकता है। यह टाटा टिगोर पर आधारित होगी, जिसे कंपनी ने पहली बार 2017 में लॉन्च किया था। हालांकि, नई कार के डिजाइन और फीचर्स में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Tiago जैसा हो सकता है फ्रंट डिजाइन

नई टाटा सेडान का फ्रंट डिजाइन मौजूदा टियागो से मिलता-जुलता हो सकता है। इसमें स्लिम ग्रिल के साथ ग्लॉस ब्लैक फिनिश, नया बंपर और पतला लोअर एयर डैम दिया जा सकता है। फॉग लैंप भी मिल सकते हैं। कार में एलईडी लाइटिंग मिलने की उम्मीद है।

साइड प्रोफाइल में बड़े बदलाव की संभावना कम है। इसमें नॉचबैक जैसी रूफलाइन और नए डिजाइन के अलॉय व्हील मिल सकते हैं। पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेललैंप और नया टेलगेट डिजाइन दिया जा सकता है।

फीचर्स में भी मिलेगा अपडेट

इंटीरियर में कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, क्रूज कंट्रोल और ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल मिल सकता है। इसके अलावा वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, कीलेस एंट्री और पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप भी दिया जा सकता है। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलने की बात कही जा रही है।

पेट्रोल और CNG इंजन का विकल्प

रिपोर्ट्स के अनुसार Tata Aeris में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह 86 PS की पावर और 113 Nm टॉर्क देगा। वहीं CNG वर्जन में यही इंजन 76 PS की पावर और 97 Nm टॉर्क दे सकता है। पेट्रोल और CNG दोनों वर्जन में मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलने की उम्मीद है।

नई सेडान की संभावित एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख से 10 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Maruti Suzuki Dzire, Hyundai Aura और Honda Amaze जैसी कारों से होगा।

Also read: Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast