Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई। दरअसल, बिक्री शुरू होते ही, शुक्रवार की सुबह दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल के एप्पल स्टोर पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। तो वहीं, मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव स्थित स्टोर के बाहर भी भारी भीड़ जमा हुई, वहीं बेंगलुरु के एप्पल स्टोर के बाहर भी नए लॉन्च हुए आईफोन खरीदने के लिए ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं।

इसके अलावा बेंगलुरु में राहुल ने बताया कि वह सुबह करीब 5 बजे पहुंचे थे और उन्होंने देखा कि हरियाणा, दिल्ली और मुंबई के लोग कतार में इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा 'मैं सुबह करीब पांच बजे से यहां हूं। लंबी कतार लगी हुई थी। हरियाणा, दिल्ली और मुंबई के लोग सिर्फ आईफोन खरीदने आए हैं। मैं काफी समय से आईफोन खरीदता आ रहा हूं। मुझे याद है मेरा पहला आईफोन आईफोन 7 था। तब से मैं लगातार आईफोन खरीदता आ रहा हूं... मुझे एक नए फोन की उम्मीद थी। लेकिन यह मेरे लिए किसी त्योहार जैसा है। आईफोन का लॉन्च मेरे लिए किसी त्योहार जैसा है। हर साल मैं आईफोन खरीदने की कोशिश करता हूं।' 

Also read: भारत के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कारें बनाएगी VinFast, जानें क्या हो सकती है कीमत

ग्राहकों में दिखी iPhone 18 के लिए दीवानगी

मुंबई में, ग्राहक हितेश पटेल ने बताया कि वे नासिक से आए हैं और पिछली रात 10 बजे से लाइन में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा 'मैं नासिक से आया हूं। हम पिछली रात 10 बजे से लाइन में लगे हैं। मुझे सुबह 8 बजे का पहला स्लॉट मिला है। इसके बाद हमें हमारा प्रोडक्ट मिल जाएगा। मैं हर साल मोबाइल बदलता हूं। अभी मेरे पास 17 प्रो मैक्स है, और अब मैं 18 प्रो मैक्स लेने जा रहा हूं।'  एक अन्य ग्राहक ने कहा 'हम पूरी रात यहीं खड़े रहे। हम बहुत उत्साहित हैं। हमारे पास बारकोड न होने के बावजूद, हम अभी भी लाइन में खड़े हैं...'

एक अन्य ग्राहक अजय ने कहा 'मैं 18 प्रो मैक्स 1TB के लिए आया हूं। मैंने पहले ही बुकिंग कर ली है; मैं बस यहीं इंतजार कर रहा हूं। काफी भीड़ है। लेकिन मैं इसे पाने वाला पहला व्यक्ति बनना चाहता हूं... अभी मैं 17 प्रो इस्तेमाल कर रहा हूं; देखते हैं कि उन्होंने 18 प्रो में क्या-क्या फीचर्स जोड़े हैं।' एक अन्य ग्राहक, सूरज चौहान ने कहा 'मेरा यूट्यूब पर सूरज चौहान नाम से एक चैनल है। मैं तकनीकी समीक्षाएँ करता हूँ और मुझे फ़ोनों में बहुत रुचि है। मैंने पिछली बार की तरह 17 प्रो खरीदा था, इसलिए इस बार मैं 18 प्रो मैक्स खरीदने आया हूँ। बहुत से लोग इसका इंतज़ार कर रहे हैं, इसलिए मैं भी इंतज़ार कर रहा हूँ... कैमरे और गुणवत्ता में सुधार की ज़रूरत है।'

बता देंस Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुकी हैं। नया प्रो मॉडल Apple के ऑनलाइन स्टोर और देश भर के छह खुदरा आउटलेट्स से खरीदे जा सकते हैं। लॉन्च के दिन, Apple के स्टोर सुबह 8 बजे खुलेंगे और रात 10 बजे तक खुले रहेंगे, जिससे ग्राहक सुबह से ही नए iPhone खरीद सकेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

iphone18pro pre booking: इंतजार हुआ खत्म, 12 सितंबर से iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग, जानें, कहां और कैसे हो रही है बुकिंग?

iphone 18pro pre booking: भारत की सबसे बड़ी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेल चेन रिलायंस डिजिटल ने आज घोषणा की कि iPhone 18 Pro की प्री-बुकिंग 12 सितंबर, शाम 5:30 बजे से देशभर के सभी रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और ऑनलाइन reliancedigital.in और jiomart.com पर शुरू हो जाएगी। यह डिवाइस 18 सितंबर, सुबह 8:00 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। प्री-बुकिंग 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे से शुरू होगी और iPhone 18 Pro 18 सितंबर को सुबह 8:00 बजे से देशभर के सभी रिलायंस डिजिटल स्टोर्स और ऑनलाइन उपलब्ध होगा।

भारत के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कारें बनाएगी VinFast, जानें क्या हो सकती है कीमत

वियतनाम की वाहन कंपनी VinFast ने भारतीय बाजार के लिए दो नई इलेक्ट्रिक कारें तैयार करने की योजना बनाई है। रॉयटर्स से बातचीत में पांच सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने भारत में अपनी रणनीति में बदलाव किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast