Search KhabarFast

Press ESC to close

Mumbai BMW Accident: मुंबई में तेज रफ्तार BMW का खौफनाक हादसा, 3 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Mumbai BMW Accident: मुंबई में तेज रफ्तार BMW का खौफनाक हादसा, 3 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

Mumbai BMW Accident: मुंबई में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मुंबई के कोस्टल रोड पर तेज रफ्तार BMW कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा रविवार 20 सितंबर को सुबह करीब 5:20 बजे लोटस जेट्टी के पास हुआ। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक काले रंग की BMW मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही थी। लाला लाजपत राय कॉलेज के सामने लोटस जेट्टी के पास कार की रफ्तार काफी ज्यादा थी। इसी दौरान चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया और कार दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे जा गिरी। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि दुर्घटना के सही कारणों की जांच जारी है।

हादसे में कार के उड़े परखच्चे

हादसा इतना जोरदार था कि BMW बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटनास्थल की तस्वीरों में कार का काफी हिस्सा टूट-फूट गया है। हादसे के बाद राहत और बचाव टीम मौके पर पहुंची और कार को क्रेन की मदद से हटाया गया। हादसे की जांच के लिए पुलिस और दूसरी एजेंसियां मौके से जरूरी जानकारी जुटा रही हैं।

दो मृतकों की हुई पहचान

हादसे के बाद कार में सवार चार लोगों को इलाज के लिए नायर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में 21 वर्षीय शनाय गज्जल और 17 वर्षीय धैर्य सेठ की पहचान हुई है। तीसरे मृतक की उम्र करीब 25 साल बताई गई है, लेकिन उसकी पहचान अभी सामने नहीं आई है। वहीं 20 वर्षीय एक युवक गंभीर हालत में ट्रॉमा वार्ड में भर्ती है।

पुलिस कर रही हादसे की जांच

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कार इतनी तेज रफ्तार में क्यों थी और चालक ने नियंत्रण कैसे खोया। हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना की वजह को लेकर और जानकारी सामने आ सकती है।

Also read: IIT बॉम्बे में छात्र ने किया सुसाइड, कैंपस में फैला आक्रोश; HOD पर लगे गंभीर आरोप 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: दिल्ली के सरिता विहार में दर्दनाक सड़क हादसा, डंपर-क्रेन-ऑटो की जोरदार टक्कर में 3 की मौत; 3 अन्य घायल

Sarita Vihar Road Accident: दिल्ली के सरिता विहार इलाके से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां आज 20 सितंबर 2026 रविवार तड़के करीब 3:20 इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, सेफ सिटी प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को ले जा रहे एक ऑटो-रिक्शा की नोएडा से आ हे एक डंपर और सड़क किनारे खड़ी क्रेन में जोरदार टक्कर हो गई।

LPG Subsidy: 1 अक्टूबर से बदल जाएगा नियम, आधार बायोमेट्रिक नहीं कराया तो नहीं मिलेगी सब्सिडी

घरेलू एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले करोड़ों उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है। 1 अक्टूबर 2026 से एलपीजी सब्सिडी का लाभ लेने के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (BAA) जरूरी होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast