Search KhabarFast

Press ESC to close

T20 World Cup Controversy: ड्रग मामले में फंसा पाकिस्तानी क्रिकेटर, PCB ने शुरू की जांच

T20 World Cup Controversy: ड्रग मामले में फंसा पाकिस्तानी क्रिकेटर, PCB ने शुरू की जांच

T20 World Cup Controversy: पाकिस्तान के खिलाड़ी एक बार फिर विवादों में फंस चुके हैं। टी20I विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज की ड्रग टेस्ट रिर्पोट पॉजिटिव आई है। जिसकी बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि विश्व के दौरान ही सैंपल लिया गया था।

विश्व कप के दौरान पाकिस्तान ने अपने सारे मुकाबले श्रीलंका में खेले थे। इस दौरान मोहम्मद नवाज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। उन्होंने 5 पारियों में सिर्फ 15 रन बनाए और 7 विकेट लिए थे। वहीं पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से सुपर-8 स्टेज से बाहर हो चुकी थी। जैसे ही इस खबर की पुष्टि हुआ। वैसे उनके करियर पर गहरा प्रभाव पड़ा। इंग्लैंड काउंटी क्लब सरे काउंटी क्रिकेट क्लब (Surrey County Cricket Club) ने नवाज के साथ सभी करार को रद्द कर दिए है। दूसरी तरफ  टी20 ब्लास्ट में खेलने के लिए एनओसी मिल चुका था और इस हफ्ते उसका भी ऐलान होना था, लेकिन इस विवाद के बाद वह इस लीग का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। यह लीग 26 मई से 18 जुलाई तक होने वाली थी।

Also read: IPL और PSL की तुलना करते हुए ये क्या बोले गए साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मैदान पर नवाज का संघर्ष जारी

आपको बता दें कि विश्व के दौरान से ही नवाज मैदान पर संघर्ष कर रहे हैं। अभी वो पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में मुल्तान सुल्तान की तरफ से खेल रहे थे, वह पर भी उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। उन्होंने चार पारियों में सिर्फ 36 रन बनाए हैं,जबकि गेंदबाजी में 6 विकेट जरूर लिए हैं, लेकिन उनका औसत 32.66 और इकोनॉमी 10.88 रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को डबल झटका, इन-फॉर्म बैटर बाहर हुए, जानें क्या है वजह

IPL 2026: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार झटके लगते जा रहे हैं। पहले खलील अहमद के बाहर होने की खबर ने टीम को परेशान किया था, और अब एक और बड़ा झटका सामने आया है। टीम के इन-फॉर्म बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह फैसला मेडिकल टीम की रिपोर्ट के बाद लिया गया है, जिससे CSK की बल्लेबाजी लाइनअप पर बड़ा असर पड़ सकता है।

गुजरात टाइटन्स में मौका न मिलने पर बोले जेसन होल्डर, कहा- तैयार रहना ही खिलाड़ी का काम

आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटन्स के अनुभवी ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने टीम में अपनी अनदेखी को लेकर चल रही चर्चाओं पर साफ प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि प्लेइंग इलेवन को लेकर बहस में पड़ना “अनावश्यक ऊर्जा खर्च” करने जैसा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast