Search KhabarFast

Press ESC to close

राजपाल यादव ने खोले जेल और कर्ज मामले के राज, कहा- 5 करोड़ को बना दिया 50 करोड़ का घोटाला

राजपाल यादव ने खोले जेल और कर्ज मामले के राज, कहा- 5 करोड़ को बना दिया 50 करोड़ का घोटाला

Rajpal Yadav Controversy: अक्षय कुमार और राजपाल यादव स्टारर फिल्म भूत बंगला के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने अपनी जिंदगी के एक पुराने और विवादित दौर पर खुलकर बात की है। उन्होंने अपने कर्ज और जेल से जुड़े मामलों पर कई बड़े खुलासे किए हैं। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने कहा कि उनकी कहानी सिर्फ पैसों की नहीं थी, बल्कि इसमें सिद्धांत, इंडस्ट्री की राजनीति और कानूनी जटिलताएं भी शामिल थीं। उन्होंने बताया कि लोग अक्सर सोचते हैं कि एक सफल अभिनेता 5 करोड़ रुपये का कर्ज आसानी से चुका सकता है, लेकिन मामला इतना सरल नहीं था।

राजपाल यादव ने कहा कि यह विवाद केवल 5 करोड़ रुपये का नहीं था, बल्कि धीरे-धीरे बढ़कर 17 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। उनके अनुसार, अगर मामला सिर्फ 5 करोड़ का होता तो यह 2012 में ही सुलझ गया होता। उन्होंने कहा कि यह मामला पैसे की कमी से ज्यादा सिद्धांतों और परिस्थितियों से जुड़ा हुआ था।

अभिनेता ने बताया जेल जाने की वजह 

अभिनेता ने यह भी बताया कि वह पैसे न होने के कारण जेल नहीं गए थे, बल्कि यह एक कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि उन्हें 12 दिनों तक जेल में रहना पड़ा, जिससे मीडिया में कई तरह की खबरें चलीं। राजपाल यादव ने अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘अता पत्ता लापता’ का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि फिल्म में पहले ही लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे और कुल लागत 22 करोड़ तक पहुंच गई थी। लेकिन रिलीज के समय कई कानूनी और आर्थिक समस्याएं सामने आईं, जिससे बड़ा नुकसान हुआ।

असफलता को लेकर जताई नाराजगी

उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में असफलता को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हर असफल फिल्म को धोखाधड़ी से जोड़ देना गलत है। उन्होंने कहा कि फिल्में बनती हैं, कई चलती हैं और कई फ्लॉप होती हैं, लेकिन हर असफलता को घोटाला कहना सही नहीं है। राजपाल यादव ने यह भी कहा कि उन पर गलत तरीके से आरोप लगाए गए और उन्हें एक बड़े घोटाले से जोड़ दिया गया, जबकि वास्तविकता अलग थी। कठिन समय के बावजूद उन्होंने न्यायपालिका पर भरोसा जताया है और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सच्चाई सामने आएगी और न्याय मिलेगा। 

Also read: खेसारी लाल और आकांक्षा पुरी के गाने ने मचाया तहलका, दोनों की केमेस्ट्री ने लगाई आग!

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दलेर मेहंदी विवाद पर CM धामी की एंट्री, सिंगर को फोन कर कहा- ‘घटनाक्रम को पीछे छोड़ आगे बढ़ें’

Dehradun : मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के कुंजापुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़ा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल द्वारा जनता के सामने दलेर मेहंदी का अपमान करने और उन पर शराब पीकर गाने का आरोप लगाने के बाद मामला तूल पकड़ गया था।

दिलजीत दोसांझ के शो को दिल्ली पुलिस की हरी झंडी, अब तय तारीख पर कॉन्सर्ट का होना पक्का

Diljit Dosanjh Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के फैंस के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली पुलिस ने सिंगर के ‘ऑरा इंडिया टूर’ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और आयोजकों के बीच कई दौर की बैठकें हुईं, जिसके बाद कार्यक्रम को हरी झंडी मिल गई है।

बिग बॉस 20 में आम्रपाली को माही विज ने किया बॉडीशेम, आलू की बोरी बोल उड़ाया मज़ाक

Amrapali Dubey Mahi Vij Controversy: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच की लड़ाई अब गेम से निकलकर निजी हमलों तक पहुंच गई है। इस बार विवादों में आई हैं टीवी एक्ट्रेस माही विज, जो खुद को घर में सबसे सुलझी हुई और मैच्योर दिखाने की कोशिश करती रही हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast