Search KhabarFast

Press ESC to close

नेपाल के बालेन शाह सरकार में मची उथल-पुथल, 26 दिन में गृह मंत्री का इस्तीफा; सड़कों पर छात्र

नेपाल के बालेन शाह सरकार में मची उथल-पुथल, 26 दिन में गृह मंत्री का इस्तीफा; सड़कों पर छात्र

Nepal HM Steps Down: नेपाल के बालेन शाह सरकार में उथल-पुथल मची हुई है। नेपाल के गृह मंत्री सुधन गुरुंग ने विवादों में घिरने के बाद इस्तीफा दे दिया है। महज 26 दिनों तक कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अपना पद छोड़ दिया।

दरअसल, सुधन गुरुंग पर विवादस्पद कारोबारी दीपक भट्टा के साथ व्यापारिक हिस्सेदारी और माइक्रो इंश्योरेंस कंपनियों में संदिग्ध निवेश के आरोप लगे थे। गृह मंत्री बनने के बाद से भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रमक रुख अपनाने वाले गुरुंग ने देशभर में विरोध होने के बाद इस्तीफा दे दिया है।

गृह मंत्री पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप

गृह मंत्री सुदान गुरुंग पर आय से अधिक संपत्ति और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन में शामिल रहने के आरोप लगे हैं। विपक्ष और प्रदर्शनकारियों का दावा है कि गुरुंग कुछ विवादित कारोबार से जुड़े लोगों के संपर्क में रहे हैं। नेपाली मीडिया में भी ऐसे दस्तावेजों का जिक्र किया गया है, जिससे उनके इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

गुरुंग ने जारी किया बयान

अपने इस्तीफे का ऐलान करते हुए गुरुंग ने कहा कि मैं सूडान गुरुंग गृह मंत्री के रूप में अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन कर रहा हूं। मैं अपने शेयरों और संबंधित मामलों के बारे में नागरिकों द्वारा गए सवाल को बहुत गंभीरता से लिया है।  

Also read: कहीं दगा तो नहीं दे गए आसिम मुनीर? अमेरिकी खुफिया एजेंसी के दावे से मचा हड़कंप

दीपक कुमार को किया गया बर्खास्त

इससे पहले 9 अप्रैल को नेपाली प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने अपनी पार्टी की सिफारिश पर अनुशासनात्मक आरोप लगने पर श्रम, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा मंत्री दीपक कुमार को बर्खास्त कर दिया गया था। एक रिपोर्ट के अनुसार, साह ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपनी पत्नी जूनू श्रेष्ठ को स्वास्थ्य बीमा बोर्ड के सदस्य के रूप में बनाए रखा, जबकि यह पद लंबे समय से निष्क्रिय पड़ा था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इधर ट्रंप लगाते रह गए शांति वार्ता की रट, उधर ईरान ने जहाज पर बरसाईं गोलियां; मिडिल ईस्ट में फिर तनाव!

Middle East Tension: इधर अमेरिका ने सीजफायर को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। दूसरी तरफ ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक कंटेनर जहाज पर हमला कर दिया है। इस गोलीबारी में जहाज को नुकसान हुआ है। ब्रिटेन की सेना के यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने कहा कि ईरान की आईरजीसी फोर्स ने जहाज पर हमला किया।

ईरान की IRGC ने दो जहाजों को किया सीज, जब्त कर ईरान ले गई फोर्स

IRGC Seize Two Ship: ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दो जहाजों पर हमला कर उन्हें जब्त कर लिया है। इन जहाजों को सीज कर ईरान लाया जा रहा है। इनमें से एक जहाज भारत आ रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, इन जहाजों की पहचान MSC Francesca और Epaminodes के रूप में की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast