Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Encounter: एनकाउंटर में घायल हुआ सालभर से फरार आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Encounter: एनकाउंटर में घायल हुआ सालभर से फरार आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Delhi Encounter: राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-36 में स्पेशल सेल और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान कुख्यात अपराधी रॉबिन के पैर में गोली लगी। पैर में गोली लगने के बाद उसे धर दबोच लिया गया। आरोपी के टिल्लू ताजपुरिया गैंग के शुटर था। आरोपी पिछले एक साल से पैरोल जंप कर फरार चल रहा था। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। साथ ही इस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक, रोहिणी इलाके में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। यह अपराधी पिछले एक साल से पैरोल जंप करने के बाद से फरार चल रहा था और 'टिल्लू गैंग' से इसके करीबी संबंध थे। इस मुठभेड़ के दौरान, अपराधी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के राशिद हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Haryana News: राजधानी दिल्ली के चर्चित राशिद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में वांछित 24 वर्षीय आरोपी हारून सैफी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

Ketan Agarwal: 2,000 कॉल, कैफ़े में मुलाक़ात, किले में साज़िश, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा

Ketan Agarwal: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस का दावा है कि उन्हें मारने की कथित साज़िश 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान रची गई हो सकती है।

दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर सीट विवाद ने लिया खूनी रूप, RPF की मौजूदगी में यात्री की हत्या

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर योग एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान कुछ लोगों के साथ कहासुनी के बाद बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast