Search KhabarFast

Press ESC to close

69 साल की उम्र में चढ़ा ऑनलाइन रोमांस का नशा, जवान गर्लफ्रेंड से मुलाकात ने बदल दी पूरी कहानी

69 साल की उम्र में चढ़ा ऑनलाइन रोमांस का नशा, जवान गर्लफ्रेंड से मुलाकात ने बदल दी पूरी कहानी

Online Romance Scam:  69 साल की उम्र में भी रोमांस की तलाश महंगी पड़ गई। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बिजनौर के एक बुजुर्ग डेटिंग ऐप पर जवान गर्लफ्रेंड से चैटिंग करने लगे, लेकिन मिलने पहुंचे तो हनीट्रैप का शिकार हो गए। आरोपियों ने उन्हें सुनसान जगह पर बुलाकर मारपीट की और नकदी, सोने के गहने समेत कुल 65,000 रुपये की संपत्ति लूट ली।

अकेलेपन में सच्चे साथी की तलाश 

पुलिस के अनुसार, घटना कोतवाली शहर क्षेत्र की है। पीड़ित बुजुर्ग वीरेंद्र भटनागर (69 वर्ष) बुढ़ापे के अकेलेपन में सच्ची दोस्ती या साथी की तलाश में एक डेटिंग ऐप पर सक्रिय थे। वहां जिसके बाद उन्होंने 'बेबी' नाम की प्रोफाइल से चैटिंग शुरू हुई। युवती ने 'हॉय बेबी! मिलने का मन है...' जैसी बातों से उन्हें भावनात्मक रूप से जोड़ा और मुलाकात का प्रस्ताव रखा। बुजुर्ग भावुक होकर तय जगह पर पहुंचे, लेकिन वहां पहले से ही 4 अनजान युवक उनका इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बुजुर्ग को घेर लिया और मारपीट शुरु कर दी। इसके बाद उनसे मोबाइल, नकदी, सोने की चेन, अंगूठी आदि छीन लिया और फरार हो गए।

पुलिस की कार्रवाई 

Also read: परीक्षा में 92 फीसदी अंक आने के बावजूद नाखुश थी छात्रा, वैशाली सिंह ने लगाया मौत को गले

बिजनौर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। मुख्य आरोपी समीर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कुछ अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लूट का कुछ सामान बरामद भी किया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वे डेटिंग ऐप के जरिए बुजुर्गों को निशाना बनाते थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News:बिहार के 1.08 करोड़ पेंशनधारियों के खाते में 1,237 करोड़ रुपये ट्रांसफर, हर महीने की 10 तारीख को मिलेगी राशि

Bihar News:बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 10 अक्टूबर 2026 को राज्य के 1 करोड़ 8 लाख 36 हजार पेंशनधारियों के बैंक खातों में सितंबर महीने की पेंशन राशि ट्रांसफर की। इस दौरान प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से कुल 1,237.48 करोड़ रुपये जारी किए गए।

Haryana IPS Transfers: हरियाणा में देर रात बड़े स्तर पर तबादले, 13 IPS और 22 HPS के तबादले, देखें सूची

Haryana IPS Transfers: हरियाणा सरकार ने शनिवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 35 पुलिस अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इस सूची में 13 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और 22 हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) के अधिकारी शामिल हैं। सरकार ने वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव करने के साथ-साथ कई जिलों में भी नई नियुक्तियां की हैं।

Uttarakhand News: CM धामी का बड़ा फैसला, सड़क-पेयजल और मंदिरों के विकास के लिए करोड़ों रुपये मंजूर

Utrrakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राज्य के विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, सिंचाई, धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए करोड़ों रुपये की योजनाओं को मंजूरी दी है। इन फैसलों के तहत चम्पावत, देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी और हरिद्वार सहित कई जिलों में विकास कार्य किए जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast