Search KhabarFast

Press ESC to close

पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला को बेहरमी से उतारा मौत के घाट, महिला के पति पर भी किया हमला

पुलिस स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर महिला को बेहरमी से उतारा मौत के घाट, महिला के पति पर भी किया हमला

Delhi Crime News: दिल्ली के आदर्श नगर थाना इलाके में पुलिस से महज 200 मीटर दूर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। बीच-बचाव में आए पति पर भी चाकू से हमला हुआ और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने महिला पर कई वार करने के बाद उसका चेहरा पत्थर से कुचलने की भी कोशिश की। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। स्थानीय व्यक्ति ने घायल पति को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आदर्श नगर इलाके में रेलवे पटरी के पास महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका पति गंभीर हालत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घायल पति को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाने के लिए क्राइम और फॉरेंसिक टीम को बुलाया है। परिजनों ने तीन संदिग्धों के नाम बताए हैं जिनकी तलाश जारी है। पुलिस हत्या के पीछे की वजह का भी पता लगाने में जुटी है।

Also read: Delhi Crime News: मामूली कहासुनी के बीच खूनी खेल, पैसे मांगने पर नाई पर बदमाशों ने किया जानलेवा हमला

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है और पुलिस घायल पति का बयान लेने की कोशिश कर रही है। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई। इस वारदात ने इलाके में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

नासिक धर्मांतरण मामले में कार्रवाई तेज, आरोपी निदा खान के ठिकाने पर चला बुलडोजर नोटिस

महाराष्ट्र के नासिक धर्मांतरण मामले में अब पुलिस जांच के साथ प्रशासनिक कार्रवाई भी तेज हो गई है। मुख्य आरोपी निदा खान की गिरफ्तारी के बाद उस मकान पर नोटिस चस्पा किया गया है, जहां वह छिपकर रह रही थी।

Bihar News: गर्भ में पल रहे 3 माह के बच्चे संग महिला ने दुनिया को कहा अलविदा, एनिवर्सरी के दिन उठी अर्थी

Bihar News: बिहार के गोपालगंज से दिल को झकझोरने वाली खबर सामने आई है। गोपालगंज के सिधवलिया में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जहां एक तरफ कपल की एनिवर्सरी मनाने की तैयारी चल रही थी।

ग्रेटर नोएडा में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप

ग्रेटर नोएडा से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 22 साल की मोनिका नागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिवार ने आरोप लगाया है कि करोड़ों की प्रॉपर्टी के लालच में उसकी हत्या की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast