IPL 2026: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार झटके लगते जा रहे हैं। पहले खलील अहमद के बाहर होने की खबर ने टीम को परेशान किया था, और अब एक और बड़ा झटका सामने आया है। टीम के इन-फॉर्म बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बताया जा रहा है कि यह फैसला मेडिकल टीम की रिपोर्ट के बाद लिया गया है, जिससे CSK की बल्लेबाजी लाइनअप पर बड़ा असर पड़ सकता है।
इसके लेकर फ्रेंचाइजी ने एक आधिकारिक बयान सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दी। उन्होंने कहा कि आयुष म्हात्रे 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए बाएं हैमस्ट्रिंग में चोट लगा बैठे। उन्हें छह से 12 हफ्तों के रिहैब की जरूरत होगी। हम उनके जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रन लेते समय म्हात्रे के हैमस्ट्रिंग खिंचाव महसूस किया। जिसकी वजह से वह मैदान पर बैठ गए। जिसके बाद फिजियो तुरंत मैदान पर पहुंचे। हालांकि, उन्होंने मैदान नहीं छोड़ा और बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन कुछ गेंदों बाद ही आउट हो गए।
Also read: India vs South Africa: महिला टी20 सीरीज में टीम इंडिया पर संकट, तीसरा मैच जीतना जरूरी
मैनेजमेंट की बढ़ी चिंता
बता दें कि आयुष म्हात्रे इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे थे और उनकी गैरमौजूदगी टीम के लिए बड़ा नुकसान मानी जा रही है। फ्रेंचाइज़ी की ओर से अभी तक उनकी वापसी को लेकर कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं दी गई है। CSK के लिए यह लगातार दूसरा बड़ा झटका है, जिससे टीम मैनेजमेंट और फैंस दोनों की चिंता बढ़ गई है।