IRGC Seize Two Ship: ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दो जहाजों पर हमला कर उन्हें जब्त कर लिया है। इन जहाजों को सीज कर ईरान लाया जा रहा है। इनमें से एक जहाज भारत आ रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, इन जहाजों की पहचान MSC Francesca और Epaminodes के रूप में की गई है।
जहाज ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, ईरान की तरफ से जब्त किया जहाज Epaminodes गुजरात का मुंद्रा पोर्ट जा रहा था। ये जहाज दुबई से अपनी यात्रा शुरू कर भारत की ओर आ रहा था। उसी वक्त आईआरजीसी ने इस हमला कर कब्जा कर लिया।
आईआरजीसी ने दी धमकी
आईआरजीसी ने वेस्ट एशिया में अमेरिकी तेल कंपनियों और तेल कुंओं को निशाना बनाने की धमकी दी है। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के हवाले से ये धमकी आई है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके बुनियादी ढांचे तो छुआ गया तो वेस्ट एशिया में अमेरिकी मालिकाना वाली सभी तेल कंपनियों पर चुन-चुनकर हमला करेगा।
Also read: लेबनान के साथ सीजफायर से पहले ही इजरायल ने किया बड़ा खेल, हिजबुल्ला के 150 आतंकियों को लगाया ठिकाने
शांति वार्ता फिर टला
इससे पहले होर्मुज में ईरानी जलक्षेत्र के पास तीन जहाजों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, हमला करने से पहले आईआरजीसी से जुड़ी एक गनबोट ने अचानक गोलिया चलानी शुरू कर दीं। हैरानी की बात ये रही कि जहाजों के पास ट्रांजिट परमिशन थी, उसके बावजूद हमलावरों ने फायरिंग से पहले कोई रेडियों संचार या चेतावनी नहीं दी। बता दें कि एक दिन पहले ही अमेरिका ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा को स्थगित कर दिया था। इसके अलावा ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के सीजफायर को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया था।