Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के अमर कॉलोनी में IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Murder: दिल्ली के दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी में बुधवार, 22 अप्रैल की सुबह एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की उसके घर में हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, युवती का शव उसके घर के अंदर से बरामद किया गया है।

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि हत्या से पहले उसके साथ गंभीर घटना हुई हो सकती है। इसके बाद मोबाइल चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

नौकर पर जताया जा रहा शक

इस मामले में सबसे बड़ा शक घर में पहले काम कर चुके एक घरेलू नौकर पर जताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस नौकर को करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से हटा दिया गया था। पुलिस को आशंका है कि वह रंजिश या बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दे सकता है। घटना की सूचना बुधवार सुबह पुलिस को मिली, जिसके बाद टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घर को अपने कब्जे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य जुटाए हैं। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

पुलिस की विशेष टीमें कर रही जांच

पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और कई विशेष टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सभी तकनीकी और फॉरेंसिक सबूतों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस का दावा है कि संदिग्ध को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।
Also read: Delhi Encounter: एनकाउंटर में घायल हुआ सालभर से फरार आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के राशिद हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Haryana News: राजधानी दिल्ली के चर्चित राशिद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में वांछित 24 वर्षीय आरोपी हारून सैफी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

Ketan Agarwal: 2,000 कॉल, कैफ़े में मुलाक़ात, किले में साज़िश, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा

Ketan Agarwal: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस का दावा है कि उन्हें मारने की कथित साज़िश 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान रची गई हो सकती है।

दिल्ली के शाहदरा स्टेशन पर सीट विवाद ने लिया खूनी रूप, RPF की मौजूदगी में यात्री की हत्या

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर योग एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान कुछ लोगों के साथ कहासुनी के बाद बागपत, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज धामा की कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई कर दी गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast